जयपुर के आमेर में पेड़ से लटकी मिली एक युवक और युवती की लाश, पुलिस ने माना प्रेम प्रसंग का मामला

Edited By Ishika Jain, Updated: 08 Nov, 2024 01:31 PM

the bodies of a man and woman were found hanging from a tree in amer jaipur

राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर से आज सुबह एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी के होश फाख्ता कर दिए। दरअसल यहां आज सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ये दोनों ही गुरुवार सुबह से लापता बताए जाए रहे थे। परिवार ने दिनभर दोनों की...

राजस्थान की राजधानी जयपुर के आमेर से आज सुबह एक ऐसी खबर सामने आई, जिसने हर किसी के होश फाख्ता कर दिए। दरअसल यहां आज सुबह एक युवक और युवती का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। ये दोनों ही गुरुवार सुबह से लापता बताए जाए रहे थे। परिवार ने दिनभर दोनों की तलाश की, मगर किसी को कोई सुराग नहीं लग पाया। अपने स्तर पर खोजने के बाद भी जब दोनों नहीं मिले तो परिवार ने पुलिस को दोनों के लापता होने की जानकारी भी दी थी। पुलिस ने इलाके में दोनों की तस्वीरें भी सर्कुलेट की थी, मगर फिर भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी। वहीं इसके अगले दिन यानी शुक्रवार सुबह दोनों की लाश पेड़ से लटकी हुई मिली। सुचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की जेब से मिले कागज और मोबाइल के आधार पर परिजनों से सम्पर्क कर उन्हें घटना की जानकारी दी। दोनों मृतकों के परिजन सीएचसी आमेर पहुंचे। जहां पर मेडिकल बोर्ड से दोनों का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को =सौंप दिया जाएगा। प्रथम दृश्यतया पुलिस इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रही है।

पुलिस ने दी ये जानकारी 

मामले के बारे में जानकारी देते हुए आमेर थाने के CI अंतिम शर्मा ने बताया कि दोनों के शव दिल्ली रोड मैन कूकस स्टैंड के पास मिले हैं। उन्होंने बताया कि युवक की पहचान मुकेश कुमार (23) निवासी जमवारामगढ़ और लड़की (15) आमेर क्षेत्र की रहने वाली है। दोनों के परिजन गुरूवार रात से दोनों को सर्च कर रहे थे। दोनों ने मोबाइल बंद कर लिये थे। आमेर थाना पुलिस इस केस की जांच कर रही हैं। लड़का आमेर इलाके में पानी का टैंकर चलता है और उसके दो बच्चे भी हैं। जो जमवारामगढ़ में परिवार के साथ ही रहते हैं।

परिवारजन बोले- लड़की मोबाइल भी नहीं रखती थी

वहीं पुरे मामले को लेकर मृतक लड़की के परिजनों का कहना है कि लड़की मोबाइल नहीं चलाती थी। वह इस लड़के के सम्पर्क में कैसे आई, इसकी जानकारी भी परिवार वालों को नहीं है। अभी तक हुई जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेस प्रसंग था और इसी के चलते दोनों ने सुसाइड कर लिया। लड़की गुरुवार सुबह से गायब थी। शाम को परिजनों ने लड़की के घर नहीं लौटने पर पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इस पर आमेर थाना पुलिस ने इलाके में लड़की को परिवार के साथ मिलकर सर्च भी करवाया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!