कांग्रेस एक विदेशी द्वारा बनाई गई पार्टी, जो आज भी विदेशी नियमों पर चलती है – मदन दिलावर

Edited By Raunak Pareek, Updated: 28 Apr, 2025 08:41 PM

madan dilawar took a dig at mallikarjun kharge and congress

मदन दिलावर ने कांग्रेस की जड़ पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीयों द्वारा बनाई गई पार्टी है, जबकि कांग्रेस का गठन एक विदेशी महिला द्वारा किया गया था, और आज भी यह पार्टी विदेशी सोच और आदेशों पर चल रही है।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता मदन दिलावर ने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी और गांधी परिवार पर करारा हमला बोला है। दिलावर ने आरोप लगाया कि आज जिन लोगों को देश में वोट देने का अधिकार प्राप्त है, वही ऐसे तत्वों का समर्थन कर रहे हैं जो भारत के खिलाफ षड्यंत्र रचने वाले चीन जैसे देशों से मिलकर जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 को फिर से लागू कराने का सपना देख रहे हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, "आज बिल्ली सो सो चूहे खाकर हज करने जा रही है।"

मदन दिलावर ने कांग्रेस की जड़ पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी भारतीयों द्वारा बनाई गई पार्टी है, जबकि कांग्रेस का गठन एक विदेशी महिला द्वारा किया गया था, और आज भी यह पार्टी विदेशी सोच और आदेशों पर चल रही है। इसी कारण कांग्रेस के नेता न तो प्रधानमंत्री बन पाए और न ही गृहमंत्री। जब जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है, तो सत्ता में लौटने का सपना देखना बेमानी है।

दिलावर ने स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माताओं के अपमान का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय संविधान निर्माता महान हस्तियों को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वे हकदार थे। उनके जीवन चरित्र को लोकसभा में स्थान नहीं मिला और यहां तक कि उन्हें राजघाट पर अंतिम संस्कार तक की अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने दो टूक कहा कि आज संविधान खतरे में नहीं है, बल्कि असल में गांधी परिवार का प्रभाव और वर्चस्व खतरे में है।

आतंकवाद पर कांग्रेस के रुख को लेकर भी दिलावर ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि देश में जब भी आतंकी घटनाएं हुईं, कांग्रेस ने आतंकियों का समर्थन करने वालों को संरक्षण दिया। उन्होंने चेतावनी भरे शब्दों में कहा कि आतंकवादियों के समर्थकों से हाथ मिलाने वाले खुद भी उसी श्रेणी में आते हैं। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और सोनिया गांधी को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि वे ऐसे तत्वों से दूरी बनाएं, लेकिन दुख की बात है कि कांग्रेस नेतृत्व उल्टा इन्हें बढ़ावा दे रहा है।

मदन दिलावर के इन बयानों से साफ है कि आने वाले समय में भाजपा कांग्रेस के राष्ट्रविरोधी छवि के खिलाफ और आक्रामक अभियान छेड़ने की तैयारी में है। देशभक्ति और राष्ट्रवाद के मुद्दे को केंद्र में रखकर भाजपा कांग्रेस को चुनावी मैदान में घेरने की पूरी रणनीति बना चुकी है।

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Lucknow Super Giants

    Royal Challengers Bengaluru

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!