भीड़ बढ़ी तो रेलवे का बड़ा कदम! राजस्थान से मुंबई तक चलेगी स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन केवल एक ट्रिप

Edited By Raunak Pareek, Updated: 10 Dec, 2025 05:43 PM

madar bandra durgapura superfast special train one trip details 11 dec 2025

मदार-बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 11 और 12 दिसंबर को एक-एक ट्रिप में चलेगी। समय, रूट, स्टॉपेज और कोच डिटेल्स यहां पढ़ें।

रेलवे द्वारा अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए यात्रियों की सुविधा हेतु मदार-बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा (01 ट्रिप) का संचालन किया जा रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी श्री शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 09603, मदार-बान्द्रा टर्मिनस सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.12.25 को (01 ट्रिप) मदार से 18.30 बजे रवाना होकर जयपुर स्टेशन पर 20.40 बजे आगमन व 20.50 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 15.35 बजे बान्द्रा टर्मिनस पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में किशनगढ, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाईमाधोपुर, कोटा, रामगंज मंडी, भवानी मंडी, रतलाम, वडोदरा, भरूच, सूरत, वापी व बोरीवली स्टेशनों पर ठहराव करेगी।

इसी प्रकार गाडी संख्या 09604, बान्द्रा टर्मिनस-दुर्गापुरा सुपरफास्ट स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.12.25 को (01 ट्रिप) बान्द्रा टर्मिनस से 18.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 14.40 बजे दुर्गापुरा पहुॅचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में बोरीवली, वापी, सूरत, भरूच, वडोदरा, रतलाम, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा व सवाईमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में 03 सैकण्ड एसी, 10 थर्ड एसी, 02 थर्ड एसी इकोनोमी, 03 द्वितीय शयनयान, 02 साधारण श्रेणी व 02 पॉवरकार डिब्बे कुल 22 डिब्बे होगे।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!