वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत पक्षियों के लिए लगाए परिंडे, बांझपन शिविर का भी आयोजन

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 27 May, 2026 05:50 PM

ande ganga jal sanrakshan abhiyan parinde camp jobner

प्रदेशभर में चल रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत पशुपालन विभाग और नव निर्माण पर्यावरण केंद्र की ओर से विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अभियान के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी बंशीधर यादव एवं नव निर्माण पर्यावरण केंद्र के...

जयपुर/जोबनेर। प्रदेशभर में चल रहे “वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान” के तहत पशुपालन विभाग और नव निर्माण पर्यावरण केंद्र की ओर से विभिन्न स्थानों पर पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। अभियान के तहत पशुधन प्रसार अधिकारी बंशीधर यादव एवं नव निर्माण पर्यावरण केंद्र के मंत्री हीरालाल शास्त्री के नेतृत्व में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पशु चिकित्सालय रामजीपुरा कला, आयुर्वेद चिकित्सालय रामजीपुरा कला, पशु चिकित्सालय हरसोली, श्री रघुनाथ गौशाला हरसोली तथा पशु चिकित्सालय लोहरवाड़ा जोबनेर में पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। इस अवसर पर लोगों को गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने का संदेश भी दिया गया।

वहीं श्री रघुनाथ गौशाला हरसोली में डॉ. सुनील कुमार जांगिड़, डॉ. मनुपर्भ शर्मा और पशुधन प्रसार अधिकारी बंशीधर यादव की मौजूदगी में बांझपन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के स्वास्थ्य और उपचार संबंधी जानकारी दी गई।

मंत्री हीरालाल शास्त्री ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान पक्षियों के लिए अधिक से अधिक परिंडे लगाने चाहिए ताकि उन्हें पानी मिल सके और उनका जीवन सुरक्षित रह सके। उन्होंने बताया कि पुरुषोत्तम माह और एकादशी के अवसर पर महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रत्येक महिला ने एक-एक परिंडा लगाने के साथ उसमें नियमित पानी भरने की जिम्मेदारी भी ली।

कार्यक्रम में डॉ. मंजू तेतरवाल, डॉ. शंकर लाल बुलड़क, पशुधन निरीक्षक हंसा यादव, पशु परिचर अनीता मीणा, आयुर्वेद कंपाउंडर प्रकाश वर्मा और रामप्रकाश शर्मा सहित कई लोगों ने सहयोग किया। सभी ने मिलकर पांच-पांच परिंडे लगाने का संकल्प भी लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!