शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने किया 'अपना संकुल हरियालो संकुल' अभियान का शुभारंभ

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 04 Aug, 2026 05:49 PM

madan dilawar launches apna sankul hariyalo sankul campaign rajasthan

शिक्षा संकुल में बेलपत्र का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधारोपण की अपील

जयपुर। शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने मंगलवार को डॉ. राधाकृष्णन शिक्षा संकुल, राजस्थान में बेलपत्र का पौधा लगाकर 'अपना संकुल हरियालो संकुल' अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की।

शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में व्यापक स्तर पर पौधारोपण की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी नियमित देखभाल कर उसे वृक्ष बनाना भी प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आमजन से अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि पौधारोपण को जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और हरित राजस्थान के निर्माण में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी बेहद जरूरी है।

मदन दिलावर ने कहा कि 'अपना संकुल हरियालो संकुल' अभियान के जरिए शिक्षा संकुल परिसर को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का भी प्रयास किया जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!