मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से प्रताप नगर में पौधारोपण अभियान आयोजित, विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया प्रेरित

Edited By Anil Jangid, Updated: 27 Jul, 2026 04:32 PM

muslim rashtriya manch organizes plantation drive at pratap nagar school

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर-26 स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की ओर से जयपुर के प्रताप नगर सेक्टर-26 स्थित उच्च माध्यमिक आदर्श विद्या मंदिर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जयपुर संभाग संयोजक अब्दुल अजीज खान ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाए और विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान युवा विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमंत अवस्थी भी मौजूद रहे। उन्होंने पौधारोपण अभियान की सराहना करते हुए कहा कि पेड़-पौधे मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए पर्यावरण संरक्षण सभी की जिम्मेदारी है।

 

विद्यालय समिति की कार्यकर्ता मनीषा शर्मा, प्रधानाचार्य कविता साहनी सहित विद्यालय परिवार के सदस्यों ने कार्यक्रम में सहभागिता की। विद्यालय की ओर से अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इसके बाद विद्यालय के सभी भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक पौधारोपण किया और पर्यावरण बचाने का संकल्प लिया।

 

अब्दुल अजीज खान ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनकी देखभाल भी करें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं।

 

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राजस्थान मार्गदर्शक डॉ. इंद्रेश कुमार के निर्देशानुसार देशभर में पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ना और अधिक से अधिक हरियाली विकसित करना है।

 

कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। विद्यालय के विद्यार्थियों ने भी पौधों की देखभाल करने और प्रकृति को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया। आयोजन के माध्यम से बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

 

इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। पौधारोपण अभियान को समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने वाली सकारात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!