Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Aug, 2026 04:54 PM

जयपुर। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने...
जयपुर। नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम रविवार को संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ। इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअली युवाशक्ति को संबोधित किया।
कार्यक्रम में राजस्थान जीव जंतु कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष जसवंत सिंह बिश्नोई, जोधपुर शहर विधायक अतुल भंसाली, पूर्व राज्यसभा सांसद पद्म भूषण डॉ नारायण सिंह माणकलाव, पूर्व राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में युवाओं को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।
100 सप्ताह तक चलेगा अभियान
विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा संकल्प अभियान को 100 सप्ताह के सतत जन भागीदारी आंदोलन के रूप में परिकल्पित किया गया है। अगले 100 सप्ताहों तक प्रत्येक रविवार को स्वस्थ जीवन शैली को प्रोत्साहित करने, सामुदायिक भागीदारी को मजबूत करने और युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करने के लिए देश भर में विभिन्न् गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का होगा आयोजन
साप्ताहिक गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताएं, पैदल मार्च, ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कला और रचनात्मक प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक (स्ट्रीट प्ले), जागरूकता अभियान और अन्य सामुदायिक सहभागिता पहल शामिल होंगी। इनका उद्देश्य सकारात्मक सामाजिक मूल्यों को बढ़ावा देते हुए मादक पदार्थों के सेवन के हानिकारक प्रभावों को लेकर संवेदनशील बनाना है। युवाओं की निरंतर भागीदारी को प्रोत्साहित करने और अनुकरणीय प्रयासों को मान्यता देने के लिए, अभियान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले स्वयंसेवकों और संगठनों को 50वें, 75वें और 100वें सप्ताह के पड़ावों पर सम्मानित किया जाएगा, जिससे सार्वजनिक सेवा और सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को बल मिलेगा।