Edited By Anil Jangid, Updated: 29 Jul, 2026 06:10 PM

जयपुर। वन विभाग, रक्षा संस्थान, ब्लॉसम ग्रूप एवं आईआईएस यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बीड़ लेपर्ड रिजर्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 400 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश...
जयपुर। वन विभाग, रक्षा संस्थान, ब्लॉसम ग्रूप एवं आईआईएस यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को बीड़ लेपर्ड रिजर्व में वृहद वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान के दौरान कुल 400 पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।
देशी फलदायी एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए
वृक्षारोपण के अंतर्गत नीम, पीपल, शहतूत, जामुन, लसोड़ा, बरगद, जंगल जलेबी, शीशम, सेमल एवं गूलर सहित विभिन्न देशी फलदायी एवं छायादार प्रजातियों के पौधे लगाए गए। इन पौधों का चयन क्षेत्र की जैव विविधता को समृद्ध करने, वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास को सुदृढ़ बनाने तथा पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया।
वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व
कार्यक्रम के दौरान रेंज फारेस्ट ऑफिस रघुवेंद्र सिंह ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ते पर्यावरणीय संकट के दौर में वृक्षारोपण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व है। ऐसे सामूहिक प्रयासों से हरित आवरण बढ़ेगा, वन्यजीवों को बेहतर प्राकृतिक आवास मिलेगा तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।
अब पौधारोपण एक अकेले आदमी की जिम्मेदारी नहीं
रोहित गंगवाल ने बताया कि अब पौधारोपण एक अकेले आदमी की जिम्मेदारी नहीं है पर पूरे विश्व की जिम्मेदारी है और अधिक से अधिक लोगो कों यह प्रोग्राम करते रहना चाहिए।