Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 01 Sep, 2026 05:39 PM

619 मतों में अभिमन्यु शर्मा को मिले सर्वाधिक 240 वोट, जोगेंद्र सिंह 230 मतों के साथ दूसरे स्थान पर
जयपुर। राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के वर्ष 2026-27 के अध्यक्ष पद के लिए हुए वार्षिक चुनाव में अभिमन्यु शर्मा ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कुल 240 मत हासिल कर अध्यक्ष पद अपने नाम किया। निर्वाचन अधिकारी के.आर. मीणा ने चुनाव परिणाम घोषित करते हुए अभिमन्यु शर्मा को संघ का निर्वाचित अध्यक्ष घोषित किया।
चुनाव में कुल 619 मतदाताओं ने मतदान किया, जिसमें से एक मत रद्द कर दिया गया। मतगणना के बाद अभिमन्यु शर्मा को 240 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जोगेंद्र सिंह को 230 मत प्राप्त हुए। वहीं शिवजी राम जाट को 137 और पवन कुमार शर्मा को 11 मत मिले। चुनाव में NOTA के पक्ष में कोई मत दर्ज नहीं हुआ।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद अभिमन्यु शर्मा को राजस्थान सचिवालय सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही वर्ष 2026-27 के लिए संघ के नेतृत्व की नई जिम्मेदारी औपचारिक रूप से उन्हें सौंप दी गई।
चुनाव परिणाम के बाद संघ से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच भी परिणाम को लेकर चर्चा रही। निर्वाचन अधिकारी की ओर से चुनाव परिणाम की आधिकारिक सूचना राजस्थान सरकार के संबंधित अधिकारियों के साथ-साथ सचिवालय के सभी सेवा संघों को भी भेजी गई है।
अभिमन्यु शर्मा के अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद अब संघ की आगामी कार्यप्रणाली और कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों पर उनकी भूमिका महत्वपूर्ण मानी जा रही है। चुनाव में बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला, जहां अभिमन्यु शर्मा ने जोगेंद्र सिंह को 10 मतों के अंतर से मात दी।