पहलवान लभांशु शर्मा नवंबर 2026 में करेंगे विवाह, डॉक्टर तृप्ति शर्मा से होगी शादी

Edited By Sourabh Dubey, Updated: 27 Sep, 2026 12:03 PM

wrestler labhanshu sharma to marry dr tripti sharma in november 2026

एशियाई स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व पहलवान लभांशु शर्मा जल्द ही अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। लभांशु शर्मा नवंबर 2026 में नई दिल्ली में विवाह के बंधन में बंधेंगे।

जयपुर : एशियाई स्वर्ण पदक विजेता और पूर्व पहलवान लभांशु शर्मा जल्द ही अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। लभांशु शर्मा नवंबर 2026 में नई दिल्ली में विवाह के बंधन में बंधेंगे। उनका विवाह दिल्ली निवासी डॉ. तृप्ति शर्मा के साथ होगा। विवाह समारोह में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और शुभचिंतकों के शामिल होने की उम्मीद है।

डॉक्टर तृप्ति शर्मा से होगी शादी

लभांशु शर्मा की होने वाली पत्नी डॉ. तृप्ति शर्मा की उम्र 24 वर्ष है। वह दिल्ली की रहने वाली हैं और उन्होंने नई दिल्ली स्थित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में वह इंटर्न डॉक्टर के रूप में कार्यरत हैं।

परिवार की सहमति और सहभागिता से दोनों का विवाह तय हुआ है। शादी के सभी कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किए जाने की तैयारी है। हालांकि, परिवार की ओर से समारोह को निजी रखने का निर्णय लिया गया है।

बोले लभांशु शर्मा- शादी को लेकर दोनों परिवार उत्साहित

अपनी शादी को लेकर लभांशु शर्मा ने कहा कि तैयारियां अच्छी तरह चल रही हैं और दोनों परिवार इस नए रिश्ते को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि तृप्ति ने मेडिकल क्षेत्र में अपनी मेहनत से पहचान बनाई है, जबकि उन्होंने कुश्ती के क्षेत्र में एशियाई चैंपियन के रूप में और अब कोच के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभाई हैं।

लभांशु ने कहा कि यह दो अलग-अलग क्षेत्रों से आने वाले दो लोगों का खूबसूरत मिलन है। उन्होंने यह भी बताया कि शादी को परिवार और करीबी दोस्तों के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार यादगार बनाने की तैयारी है।

उन्होंने कहा कि शादी से जुड़े समारोह और कार्यक्रम निजी रखे जाएंगे, ताकि इस खास अवसर को परिवार और करीबी लोगों के साथ ही मनाया जा सके।

एशियाई स्वर्ण पदक विजेता हैं लभांशु शर्मा

ऋषिकेश, उत्तराखंड के रहने वाले लभांशु शर्मा का कुश्ती में शानदार करियर रहा है। वर्ष 2017 में उन्होंने तीसरे स्टूडेंट ओलंपिक इंटरनेशनल गेम्स में एशियाई स्तर पर स्वर्ण पदक हासिल किया था।

इसके अलावा वर्ष 2017 में 120 किलोग्राम भार वर्ग में आयोजित इंडो-नेपाल रेसलिंग चैंपियनशिप में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीता। दिल्ली में आयोजित केडी जाधव इंटरनेशनल रेसलिंग टूर्नामेंट में उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया था।

लभांशु शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया है। वर्ष 2021 में तमिलनाडु में आयोजित भारत केसरी कुश्ती दंगल जीतना भी उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है।

अब युवा पहलवानों को दे रहे प्रशिक्षण

कुश्ती करियर के बाद लभांशु शर्मा अब कोच के रूप में युवा खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित नेताजी सुभाष चंद्र राष्ट्रीय खेल संस्थान (NSNIS) से स्पोर्ट्स कोचिंग में डिप्लोमा पूरा किया है।

वह यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग (UWW) लेवल-1 प्रमाणित कुश्ती कोच भी हैं। वर्ष 2023 में उन्होंने ऋषिकेश में अपनी कुश्ती अकादमी की स्थापना की। वर्तमान में कृष्णा नगर स्थित लभांशु शर्मा कुश्ती अखाड़ा में युवा पहलवानों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

लभांशु का लक्ष्य उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं को कुश्ती के क्षेत्र में आगे बढ़ाना और उन्हें राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए तैयार करना है।

पीएम मोदी और पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से हो चुके हैं सम्मानित

लभांशु शर्मा को खेल के अलावा सामाजिक क्षेत्र में किए गए कार्यों के लिए भी सम्मान मिल चुका है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके अलावा भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया है।

भारत से लंदन तक सड़क मार्ग से की 28 देशों की यात्रा

लभांशु शर्मा शांति के संदेश को लेकर भी अभियान चला चुके हैं। उन्होंने भारत से लंदन तक सड़क मार्ग से 28 देशों की यात्रा पूरी की और इस दौरान शांति का संदेश देने का प्रयास किया। उनकी इस यात्रा को उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था।

खेल, कोचिंग और सामाजिक अभियानों के बाद अब लभांशु शर्मा अपने निजी जीवन में एक नई शुरुआत करने जा रहे हैं। नवंबर 2026 में नई दिल्ली में डॉ. तृप्ति शर्मा के साथ उनका विवाह होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!