Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 02 Oct, 2025 06:04 PM
नवभारती सीनियर सेकंडरी स्कूल, रामनगर सोडला, जयपुर में आयोजित प्रथम जयपुर चेस क्लब रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में राजकपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 7 चक्रों में 6.5 अंक अर्जित कर राजकपूर ने विजेता बनकर ट्रॉफी और ₹5,000 नकद...
जयपुर : नवभारती सीनियर सेकंडरी स्कूल, रामनगर सोडला, जयपुर में आयोजित प्रथम जयपुर चेस क्लब रैपिड ओपन शतरंज प्रतियोगिता में राजकपूर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। 7 चक्रों में 6.5 अंक अर्जित कर राजकपूर ने विजेता बनकर ट्रॉफी और ₹5,000 नकद पुरस्कार जीता।
अंतिम अंक तालिका इस प्रकार रही:
क्रम नाम अंक इनामी राशि ट्रॉफी
1 राजकपूर 6.5 ₹5,000 ट्रॉफी
2 अनुज चोमल 6.5 ₹3,500 ट्रॉफी
3 आशी उपाध्याय 6 ₹2,000 ट्रॉफी
4 यशवर्धन सिंह वर्मा 6 ₹1,500 –
5 रिधान अग्रवाल 6 ₹1,000 –
केटेगरी प्राइज विजेता:
क्रम केटेगरी प्रथम द्वितीय
1. अंडर-7 गर्ल श्रीनिका परवाल प्रीशिका
2. अंडर-7 बॉयज अंशवीर सिंह कोहली रेयांश गुप्ता
3. अंडर-9 गर्ल तारा शर्मा समभोधी गुप्ता
4. अंडर-9 बॉयज शौर्य गुप्ता लवित जैन
5. अंडर-11 गर्ल हृदयेश तेजांशि गोयल
6. अंडर-11 बॉयज तेजस्व गोयल प्रियंशु शर्मा
7. अंडर-13 गर्ल अलिया खान भव्या व्यास
8. अंडर-13 बॉयज अर्जुन नाईक अवयान शर्मा
9. अंडर-15 गर्ल रिद्धिमा गुप्ता ध्रुवी शर्मा
10. अंडर-15 बॉयज कृशिव गोयल प्रखर मिश्रा
11. फीमेल भावना भाला प्रियंशी जैन
12. वेटेरन वीरेंद्र नाथ श्रीवास्तव विनोद कुमार
13. बेस्ट जयपुर चेस अकादमी बॉयज अद्विक अग्रवाल केयान अग्रवाल
आयोजन सचिव विक्रम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नवभारती स्कूल के मैनेजमेंट मेम्बर शीलभद्र शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में अशोक चोमल, वाइस प्रेसिडेंट जयपुर जिला शतरंज संघ, और श्री मुकेश गुर्जर, सचिव दौसा जिला शतरंज संघ उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आर्बिटर राजेंद्र तेली रहे।
इस प्रतियोगिता में राज्य भर के कुल 176 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिनमें 32 खिलाड़ी रेटेड थे। कुल ₹21,000 के नकद पुरस्कार वितरित किए गए। इस प्रतियोगिता का आयोजन जयपुर चेस क्लब और जयपुर चेस क्लब अकादमी द्वारा किया गया।