जयपुर में सड़क हादसों पर सख्ती: दूरस्थ थानों को मिली जांच की जिम्मेदारी

Edited By Anil Jangid, Updated: 01 Mar, 2026 12:36 PM

jaipur decentralizes road accident investigations to remote police stations

जयपुर। बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब शहर के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित थानों को भी सड़क दुर्घटनाओं की जांच...

जयपुर। बढ़ते सड़क हादसों पर प्रभावी नियंत्रण और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल ने महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी किए हैं। नई व्यवस्था के तहत अब शहर के दूरदराज क्षेत्रों में स्थित थानों को भी सड़क दुर्घटनाओं की जांच का अधिकार दे दिया गया है। इससे पहले आयुक्तालय क्षेत्र में सड़क हादसों की जांच केवल विशेष सड़क दुर्घटना अनुसंधान इकाइयों द्वारा की जाती थी।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार रिंग रोड और हाईवे से जुड़े बाहरी इलाकों में तेज रफ्तार, ओवरटेकिंग और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण दुर्घटनाओं की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। घटनास्थल तक विशेष इकाइयों के पहुंचने में दूरी और समय की समस्या सामने आ रही थी, जिससे साक्ष्य प्रभावित होने और घायलों को समय पर सहायता न मिलने की शिकायतें मिल रही थीं।

 

इन्हीं चुनौतियों को देखते हुए जांच प्रक्रिया को विकेन्द्रीकृत करने का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था के तहत अब स्थानीय थाना पुलिस ही प्राथमिक जांच, साक्ष्य संकलन, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान और प्रारंभिक कानूनी कार्रवाई करेगी। इससे घटनास्थल पर त्वरित कार्रवाई संभव होगी और पीड़ितों को शीघ्र राहत मिल सकेगी।

 

जयपुर पूर्व में खोह नागोरियान, बस्सी, कानोता, जामडोली, रामनगरिया और प्रताप नगर थानों को दुर्घटना जांच का अधिकार दिया गया है। जयपुर पश्चिम में सेज, भांकरोटा, वैशाली नगर, चित्रकूट और करणी विहार थाना पुलिस अब इन मामलों की जांच करेगी। वहीं जयपुर दक्षिण में कोटखावदा, चाकसू, मुहाना, शिवदासपुरा और सांगानेर सदर थानों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

 

पुलिस प्रशासन का मानना है कि इस निर्णय से न केवल जांच प्रक्रिया में तेजी आएगी, बल्कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। अधिकारियों ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित ड्राइविंग अपनाने की अपील की है, ताकि हादसों में कमी लाई जा सके।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!