जयपुर और टोंक में ओले, कोटा, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Edited By Anil Jangid, Updated: 19 Feb, 2026 03:35 PM

hail in jaipur and tonk rain in kota sawai madhopur dausa

सवाई माधोपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बुधवार सुबह राजधानी जयपुर में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज रात कोटा, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है।

सवाई माधोपुर। राजस्थान में पिछले 24 घंटों में कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई है। बुधवार सुबह राजधानी जयपुर में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम विभाग ने आज रात कोटा, सवाई माधोपुर और दौसा में तेज हवाओं के साथ बारिश की चेतावनी दी है। IMD ने इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। वहीं टोंक में शाम 5 बजे के बाद बारिश और ओले गिरने की जानकारी मिली।

 

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पश्चिमी राजस्थान में सबसे अधिक बारिश नोहर और हनुमानगढ़ में 20 mm और पूर्वी राजस्थान के नारायणा और जयपुर में 27 mm दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 5-6 दिन अधिकांश भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी राजस्थान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं।

 

मौसम विभाग के जयपुर केंद्र ने बताया कि कोटा, झालावाड़, सवाई माधोपुर, दौसा और करौली में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है, इस दौरान ओले भी गिर सकते हैं। इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जयपुर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, धौलपुर, चूरू, सीकर, अलवर, झुंझुनूं, चित्तौड़गढ़, नागौर, बीकानेर, बूंदी, बारां और श्रीगंगानगर में 20-30 किमी प्रति घंटे की हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

 

बुधवार शाम को टोंक जिले में मौसम अचानक खराब हो गया। ठंडी हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई और बड़े-बड़े ओले गिरे। इससे तापमान गिर गया और ठंड का अहसास हुआ। कई इलाकों में ओलावृष्टि से सरसों की फसल को जबरदस्त नुकसान हुआ, खासकर नगरफोर्ट उप तहसील के गांवों में। इन दिनों सरसों की कटाई चल रही थी, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!