जयपुर: योग आयोग गठन की मांग, योगाचार्य रूपनारायण जेदिया ने पीएम मोदी और सीएम भजनलाल शर्मा को भेजा ज्ञापन

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 16 Feb, 2026 06:22 PM

jaipur demand for formation of yoga commission

भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य रूपनारायण जेदिया ने बेरोजगार योग विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने तथा राजस्थान में योग आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,...

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, सांगानेर विधानसभा क्षेत्र के संयोजक एवं गोल्ड मेडलिस्ट योगाचार्य रूपनारायण जेदिया ने बेरोजगार योग विद्यार्थियों को रोजगार दिलाने तथा राजस्थान में योग आयोग के गठन की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल  हरिभाऊ बागडे सहित राज्य सरकार के मंत्रियों को पत्र भेजा है।

ज्ञापन में उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ तथा जयपुर सांसद मंजू शर्मा   से भी योग आयोग के शीघ्र गठन और योग शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ करने की मांग की गई है।

योगाचार्य जेदिया ने अपने पत्र में उल्लेख किया कि यदि राज्य में योग आयोग का गठन किया जाता है तो आमजन को नियमित योग प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा और बड़ी संख्या में प्रशिक्षित, लेकिन बेरोजगार योग शिक्षकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकेगा। उन्होंने लिखा कि उन्होंने अपने जीवन का प्रत्येक क्षण योग को समर्पित किया है और स्वस्थ, संस्कारित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों के निर्माण में योगदान देना चाहते हैं।

PunjabKesari

ज्ञापन देने वालों में योगाचार्य रूपनारायण जेदिया के साथ अनिता डंगवाल, प्रीति गुप्ता, ललिता वर्मा, सुमन चौधरी, आकांक्षा शर्मा, सरोज शर्मा, शिखा वार्णेष्ये, मेधा शर्मा एवं संज्ञा सक्सेना सहित अन्य योग प्रशिक्षक शामिल रहे। उनका कहना है कि योग विद्यार्थियों और बेरोजगार युवाओं की स्थिति रोजगार के अभाव में दयनीय होती जा रही है। ऐसे में राज्य सरकार को योग अध्यापकों की भर्ती कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। 

समाचार पत्रों के माध्यम से भी मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मांग की गई है कि योग आयोग गठन एवं भर्ती प्रक्रिया पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लिया जाए।

इसी क्रम में शिवशक्ति योगा ग्रुप, पटेल पार्क मानसरोवर, जयपुर द्वारा होली मिलन समारोह एवं फागोत्सव कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में योगाचार्य रूपनारायण जेदिया, संज्ञा सक्सेना (मंच संचालन), मनोज चतुर्वेदी, सुमन जोशी, सुमन गुप्ता, विरमा रोकणा, कुमकुम गुप्ता, अनिता भटनागर, सरला, अशोक जैन, अनिता डंगवाल, दुर्गा कंवर, प्रीति, उषा चतुर्वेदी, हीरालाल, सुरेश गुप्ता, संतोष कुमार विजय, बिन्दु राठौड़, दिनेशा शर्मा, किरण शर्मा, ज्योति शर्मा, निधि चतुर्वेदी, सोनिया सिंह, सोनू जिंदल, पिंकी गुप्ता सहित अन्य सदस्य भाग लेंगे।

योग समुदाय ने उम्मीद जताई है कि राज्य सरकार उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!