Edited By Payal Choudhary, Updated: 17 Feb, 2026 08:33 PM

राजस्थान के लाखों क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबलों के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India)...
राजस्थान के लाखों क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) मुकाबलों के आयोजन को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (Board of Control for Cricket in India) और Rajasthan Royals के पदाधिकारियों का मंगलवार को प्रस्तावित स्टेडियम दौरा अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। इसके बाद जयपुर में IPL मैचों के आयोजन पर सस्पेंस और गहरा गया है।
सरकारी स्तर पर तेज हुई थीं तैयारियां
सूत्रों के अनुसार राजस्थान रॉयल्स के घरेलू मैच जयपुर में कराने के लिए राज्य सरकार ने तैयारी तेज कर दी थी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने BCCI सचिव देवजीत सैकिया को पत्र लिखकर जयपुर में IPL मुकाबलों के आयोजन का आग्रह भी किया था।
स्टेडियम के नॉर्थ-साउथ और ईस्ट स्टैंड की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं शुरू कर दी गई थीं। इसके बावजूद BCCI और फ्रेंचाइज़ी प्रबंधन की ओर से स्पष्ट रुख सामने नहीं आने से स्थिति उलझन भरी बनी हुई है।
अंतिम समय में बैठक भी रद्द
SMS स्टेडियम में मुख्य सचिव, BCCI सचिव, राजस्थान रॉयल्स प्रतिनिधि और स्पोर्ट्स काउंसिल अध्यक्ष नीरज के. पवन की अहम बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन इसे भी अंतिम समय में रद्द कर दिया गया।
IPL शुरू होने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। ऐसे में आयोजन संबंधी तैयारियों के लिए समय लगातार कम होता जा रहा है, जिससे प्रशासनिक और खेल जगत दोनों में चिंता बढ़ गई है।
क्यों बढ़ा संशय?
सूत्रों का दावा है कि राजस्थान रॉयल्स प्रबंधन जयपुर में मैच कराने के पक्ष में पूरी तरह आश्वस्त नहीं है।
इन सभी बिंदुओं को लेकर संतोषजनक संकेत नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में मैचों के जयपुर से शिफ्ट होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
सरकार करा रही रिनोवेशन
राज्य सरकार अपने खर्चे पर स्टेडियम का रिनोवेशन करा रही है। वहीं RCA की एडहॉक कमेटी भी BCCI के संपर्क में बताई जा रही है। इसके बावजूद अब तक मैचों की मेजबानी पर अंतिम निर्णय सामने नहीं आया है।
क्रिकेट प्रेमियों की बढ़ी चिंता
जयपुर में IPL मुकाबले नहीं होने की स्थिति प्रदेश के खेल प्रेमियों के लिए बड़ा झटका होगी। फिलहाल सबकी निगाहें BCCI और राजस्थान रॉयल्स के अंतिम फैसले पर टिकी हुई हैं।