जयपुर स्थापना दिवस पर हेरिटेज फोटो एग्जीबिशन का आगाज़, डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया उद्घाटन

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 16 Nov, 2025 05:07 PM

heritage photo exhibition inaugurated on jaipur foundation day

राजधानी जयपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन का चौथा सीजन आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलेरी में शुरू हुआ

राजधानी जयपुर के स्थापना दिवस के अवसर पर राजस्थान फोटो फेस्टिवल के तहत जयपुर हेरिटेज फोटो और पेंटिंग एग्जीबिशन का चौथा सीजन आईटीसी राजपूताना की वेलकम आर्ट गैलेरी में शुरू हुआ। इस एग्जीबिशन का उद्घाटन उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने किया। यह प्रदर्शनी 20 नवंबर तक चलेगी।

प्रदर्शनी में पहली बार जयपुर के मंदिरों, हेरिटेज मॉन्यूमेंट्स, वॉल सिटी, पुरानी गलियों, त्योहारों और संस्कृति की दुर्लभ एवं खूबसूरत तस्वीरें एक साथ देखने को मिल रही हैं। ब्लैक एंड वाइट के पुराने दौर की फोटोग्राफ्स और आधुनिक जयपुर की झलकियां यहां विशेष आकर्षण बनी हुई हैं। फोटोग्राफर्स को एक ही मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी मिल रहा है।

उद्घाटन के बाद उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पूरी गैलरी का अवलोकन किया और हर पेंटिंग को ध्यानपूर्वक देखा। उन्होंने कहा कि जयपुर स्थापना दिवस के अवसर पर शुरू हुई यह प्रदर्शनी शहर के इतिहास, संस्कृति और हेरिटेज को समझने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि सभी मिलकर जयपुर की समृद्ध संस्कृति और धरोहरों के संरक्षण की जिम्मेदारी निभाएं।

दिया कुमारी ने बताया कि जयपुर 300 साल पूरा करने जा रहा है, जिसे ध्यान में रखते हुए कई बड़े आयोजन सरकार द्वारा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार संस्कृति और धरोहर संरक्षण के लिए लगातार काम कर रही है और इसमें नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर जयपुर के मास्टर फोटोग्राफर्स, कलाकार और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!