दूषित पानी के सेवन के बाद उल्टी दस्त से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत, कई लोग बीमार

Edited By PTI News Agency, Updated: 07 Dec, 2022 09:57 AM

pti rajasthan story

जयपुर, छह दिसंबर (भाषा) राजस्थान के करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन के बाद उल्टी दस्त के कारण 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग बीमार हो गये।

जयपुर, छह दिसंबर (भाषा) राजस्थान के करौली जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में दूषित पानी के सेवन के बाद उल्टी दस्त के कारण 12 साल के एक बच्चे की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग बीमार हो गये।

प्रधान मुख्य चिकित्साधिकारी डा पुष्पेन्द्र गुप्ता ने बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र के बड़ापाड़ा, कसाईबाड़ा, शाहगंज, बयानिया, डाल पोथा इलाके में दूषित पानी के सेवन से 86 लोगों को उल्टी दस्त की शिकायत पर जिला अस्पताल के मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया।

गुप्ता ने बताया कि वहीं 48 बच्चों को शिशु वार्ड में भर्ती किया गया था।

उन्होंने बताया कि उल्टी दस्त की शिकायत को लेकर तीन दिसंबर से मरीजों का अस्पताल में आना शुरू हो गया था। मंगलवार शाम तक अस्पताल के मेडिकल वार्ड में कुल 86 लोग पहुंचे उनमें से 54 लोगो को छुट्टी दे दी गई जबकि 32 लोग अब भी उपचाराधीन हैं । अस्पताल के शिशु वार्ड में उपचाराधीन 48 बच्चों में से 26 को घर भेज दिया है जबकि 22 अब भी उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि शाहगंज निवासी 12 वर्षीय देवकुमार को बीती रात उल्टी दस्त की शिकायत पर परिजनों ने घर पर ही उपचार किया और मंगलवार सुबह जब उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी।

उन्होंने बताया कि दूषित पानी के सेवन से बीमार चार मरीजों को जयपुर रेफर किया गया था उसकी स्थिति ठीक है।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला कि इलाके में पानी की लाईन में लीकेज से संभवतय: दूषित पानी का सेवन से लोग बीमार हुए हैं। पानी का नमूना जांच के लिये भेज दिया गया है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!