Title: आगरा-ग्वालियर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: टायर फटने से दो कारों की टक्कर, तीन लोगों की मौत

Edited By Ishika Jain, Updated: 17 Jun, 2026 04:27 PM

three killed after two cars collide on agra gwalior highway following tyre burst

आगरा-ग्वालियर हाईवे पर टायर फटने के बाद दो कारों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा सैंया थाना क्षेत्र में स्थित कुणाल कॉलेज के पास हुआ, जहां एक कार का टायर फटने के बाद वह नियंत्रण खो बैठी और सामने से आ रहे वाहन से टकरा गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, धौलपुर से आगरा की ओर जा रही कार में कई छात्र और चालक सवार थे। बताया जा रहा है कि छात्र बीएससी परीक्षा देने के लिए आगरा जा रहे थे। इसी दौरान वाहन का टायर अचानक फट गया, जिससे कार दूसरी लेन में पहुंच गई और सामने से आ रही कार से सीधी भिड़ंत हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चालक रिंकू (33) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कार में सवार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

दूसरे वाहन में सवार यात्रियों को भी हादसे में भारी नुकसान उठाना पड़ा। दुर्घटना में विवेक तिवारी और मीना नामक दो यात्रियों की मौत हो गई, जबकि अन्य कई लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

हादसे के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारण कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में स्थिति सामान्य कर दी गई।

इस हादसे की खबर मिलते ही मृतकों और घायलों के परिजनों में शोक और चिंता का माहौल है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!