Edited By Ishika Jain, Updated: 12 Jun, 2026 06:23 PM

दौसा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। सूचना केंद्र में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला...
दौसा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित तीन दिवसीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया। सूचना केंद्र में आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन अतिरिक्त जिला कलक्टर अरविंद शर्मा और भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी रेला ने किया।
कार्यक्रम की शुरुआत में जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सोहन लाल ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रदर्शनी में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों तथा जनहितकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया गया।
एडीएम अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदर्शनी का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं, विकास परियोजनाओं और विभिन्न क्षेत्रों में हुए कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचने से अधिक से अधिक पात्र नागरिक इनका लाभ उठा सकेंगे।
प्रदर्शनी में कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत ढांचे, सामाजिक सुरक्षा और अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी को आकर्षक तरीके से प्रस्तुत किया गया है। इसके माध्यम से सरकार की विभिन्न पहलों और उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर, जिला परिषद के एसीईओ राजेश मीणा, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक मेघराज मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।