Edited By Anil Jangid, Updated: 21 Jun, 2026 01:15 PM

जोधपुर। राजस्थान में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसके तहत जैसलमेर, कोटा और जोधपुर में आयोजित किए गए योग कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जैसलमेर की बात करें तो यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों...
जोधपुर। राजस्थान में 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इसके तहत जैसलमेर, कोटा और जोधपुर में आयोजित किए गए योग कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जैसलमेर की बात करें तो यहां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर हजारों लोगों सामूहिक योगाभ्यास किया। यहां पर जिला मुख्यालय स्थित शहीद पूनम सिंह स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विद्यार्थियों, सुरक्षा बलों के जवानों, सामाजिक संगठनों तथा आमजन ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सामूहिक योगाभ्यास किया। इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्थी एजिंग" रही, जिसके तहत स्वस्थ और दीर्घायु जीवन के लिए योग के महत्व को रेखांकित किया गया। यहां पर जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम में विधायक छोटूसिंह भाटी, जिला प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा, प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
इसी के साथ ही कोटा में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आज चंबल रिवर फ्रंट पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बड़ी सँख्या में शहरवासियों ने भाग लिया। इस समारोह में सभी प्रशासनिक अधिकारियों से पुलिस जवानों एवं आमजन ने हिस्सा लिया। इस समारोह में कोटा के प्रभारी सचिव डॉक्टर रवि सुरपुर, संभागीय आयुक्त अनिल कुमार, जिला कलेक्टर पीयूष समारिया व अन्य अधिकारी शमिल हुए।
इसी के साथ ही कोटा में विश्व योग दिवस पर सामाजिक सौहार्द का वातावरण देखने को मिला, जिसके चलते जाति, धर्म भेदभाव को छोड़ महिलाओं ने एक साथ योग किया। करीब 2 साल से इन महिलाओं ने योगाभ्यास कर अपना एक ग्रुप भी बना लिया। जिसमें 5 साल की बच्ची से लेकर 75 साल की वृद्ध महिला भी शामिल है और इनको योगाभ्यास करवाने वाली महिला कनीज फातिमा मुस्लिम है जो की राजस्थान पुलिस में एसएचओ पद से सेवानिवृत हो चुकी है और इन महिलाओं को योगाभ्यास करवा रही है। कनीज फातिमा ने बताया कि पहले दो महिलाओं से इस ग्रुप को शुरू किया था। जिसमें आज 35 से 40 महिलाएं शामिल हैं।
जोधपुर की बात करें तो विश्व योग दिवस के अवसर पर यहां भी जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जोधपुर प्रभारी मंत्री एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अविनाश गहलोत, राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, पाली सांसद पीपी चौधरी, पूर्व सांसद जसवंत सिंह बिश्नोई जिला कलेक्टर आलोक रंजन सहित जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों की कर्मचारी और हजारों की संख्या में आमजन जोधपुर के अशोक उद्यान में योग दिवस का हिस्सा बने।