राजस्थान में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई | 1.74 लाख लीटर वॉश नष्ट, 556 गिरफ्तार, 21 वाहन जब्त

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 10 Mar, 2026 06:50 PM

major action against illegal liquor in rajasthan

जयपुर । आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरवरी माह में 1 लाख 74 हजार 137 लीटर वॉश नष्ट किया गया

जयपुर । आबकारी आयुक्त शिवप्रसाद नकाते के निर्देशानुसार प्रदेश में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर रोक लगाने हेतु जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरवरी माह में 1 लाख 74 हजार 137 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में विभिन्न निरोधात्मक कार्यवाही में 562 केस दर्ज करते हुए 556 को गिरफ्तार किया गया। 

आबकारी आयुक्त के अनुसार प्रदेश में जारी विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्यवाही की गई। प्रदेश में फरवरी माह में 1 लाख 74 हजार 137 लीटर वॉश नष्ट किया गया। इसी क्रम में भारत निर्मित विदेशी मदिरा 11815, देशी मदिरा 2583, अवैध मदिरा 3344, बीयर 809 बोतल सहित 2 किलोग्राम भांग एवं 600 लीटर स्प्रिट सीज किया गया। 

अतिरिक्त आबकारी आयुक्त प्रशासन अनिल कुमार शर्मा एवं अतिरिक्त आबकारी आयुक्त पॉलिसी प्रदीप सिंह सांगावत ने बताया कि प्रदेश में विशेष निरोधात्मक अभियान के तहत फरवरी माह में अवैध मदिरा निर्माण, भण्डारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्तता पर राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत 562 केस दर्ज करते हुए 556 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। अवैध मदिरा परिवहन में प्रयुक्त 14 दुपहिया वाहन, 7 हल्के चार पहिया वाहन सहित 21 वाहनों को सीज किया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!