शिक्षा मंत्री ने श्री दादू पालका भेराणा धाम में किया गुरु पूजन,बोले- 'गुरु की महिमा अपरंपार'

Edited By Chandra Prakash, Updated: 10 Jul, 2025 07:46 PM

education minister did guru pujan at shri dadu palka bherana dham

शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज यहां श्री दादू पालका भेराणा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर गुरु पूजन किया एवं उपस्थित संतो को वस्त्र समर्पित किए।

जयपुर, 10 जुलाई 2025 । शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने आज यहां श्री दादू पालका भेराणा धाम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर गुरु पूजन किया एवं उपस्थित संतो को वस्त्र समर्पित किए। 

इस अवसर पर उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि गुरुकी महिमा अपरंपार है। गुरु के दिखाए मार्ग पर ही आगे बढ़ कर हम सफलता प्राप्त कर सकते है। गुरु के बिना हम एक क्षण आगे नहीं बढ़ सकते।

मंत्री ने कहा कि हमारे ग्रंथों में गुरु की महिमा ईश्वर से अधिक बताई गई है। क्यों ईश्वर को प्राप्त करने का मार्ग गुरु ही दिखाता है। श्री दिलावर ने कहा कि में इस धाम पर पहली बार आया हू। पर यहां की महिम बहुत सुनी है। यहां प्रतिदिन भंडारा होता है । यहां आया कोई भी व्यक्ति कभी भूखा नहीं जाता। यह परम धाम है। क्योंकि यहां गौ माता की सेवा होती है।

मंत्री दिलावर ने कहा कि हम सब को माता की सेवा करनी चाहिए तथा घर में गाय को पालना चाहिए। जिस घर में गाय रहती वह घर पवित्र हो जाता है। 
पेड़ो का महत्व बताते हुए मंत्री ने कहा कि वृक्ष नहीं काटने चाहिए। एक पेड़ काटना 10 लोगो की हत्या करने के बराबर है। इस लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। मुख्य मंत्री जी ने आज से 10 अगस्त तक पूरे एक महीने में प्रदेश में 10 करोड़ पेड़ लगाने का आह्वान किया है। 

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का गुरुपूर्णिमा पर शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। मंच पर धाम के संत श्री गोवर्धन दास, श्री रामदास, श्री दीनदयाल दास तथा श्री समाराम जी महाराज को वस्त्र समर्पित किए गए।पीपल का वृक्षारोपण किया हरियालो राजस्थान अभियान के तहत शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर ने दादू धाम में पीपल का वृक्ष लगाकर अभियान का आगाज किया तथा ड्रोन के जरिए पहाड़ी पर पीपल,बरगद के बीज बिखेरे गए।

एनीकेट की ऊंचाई बढ़ने के कार्य का किया शुभारंभ इस अवसर पर जीव जंतुओं के लिए जल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एनीकेट ऊंचाई करण एवं पिचिंग कार्य का शुभारंभ किया। धाम पर आने वाले यात्रियों के तीन यूनिट शौचालय निर्माण की घोषणा की। जिसकी लगत लगभग 9 लाख रुपए होगी।

इसके अलावा दादू कोट के नाले का पानी रोककर बड़ा जलाशय निर्माण करने की मंत्री ने घोषणा की। जिसका निर्माण मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान में किया जाएगा इसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए स्वीकृत करने की घोषणा की।

गौ माता का पूजन किया श्री दादू पलका बेराणा धाम गौ माता समिति टांका मदन दिलावर ने सपत्नीक गौ माता पूजन किया। तथा गौ माता की आरती की। इसके बाद गो माता को चारा खिलाया । मंत्री ने परम पूज्य गंगा मां की समाधि पर भी दर्शन कर पुष्प अर्पित किए।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!