छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर, नुक्कड़ नाटक से गूंजा महिला सुरक्षा का संदेश

Edited By Kailash Singh, Updated: 24 Aug, 2025 06:34 PM

the message of women s safety resonated through street plays

राजस्थान पुलिस के तत्वावधान में महिला सुरक्षा और जागरूकता को नई दिशा देने के लिए चलाए जा रहे “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत रविवार को राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में चलाए जा रहे...

जयपुर, 24 अगस्त। राजस्थान पुलिस के तत्वावधान में महिला सुरक्षा और जागरूकता को नई दिशा देने के लिए चलाए जा रहे “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” अभियान के तहत रविवार को राजधानी में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस आयुक्त बीजू जॉर्ज जोसफ के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा के नेतृत्व में कालिका महिला पेट्रोलिंग टीम ने JECRC यूनिवर्सिटी में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और सेल्फ डिफेंस का लाइव डेमो प्रस्तुत किया। साथ ही, उन्हें राजकॉप सिटीजन ऐप और महिला हेल्पलाइन की जानकारी भी दी गई।
      कार्यक्रम के बाद पुलिस टीम ने वॉक एंड टॉक के जरिए विधानी चौराहा, पीजी हॉस्टल, राजस्थान यूनिवर्सिटी हॉस्टल और अल्बर्ट हॉल पर महिलाओं, बच्चियों और आम नागरिकों से संवाद कर सुरक्षा और आत्मविश्वास का संदेश दिया।  अभियान की खास झलक अल्बर्ट हॉल पर देखने को मिली, जहां नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “सशक्त नारी, जिम्मेदारी हमारी” विषय पर शानदार नाट्य प्रस्तुति दी गई। इस नाटक को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा और महिला सुरक्षा के प्रति सजग रहने का संकल्प लिया।
   
सिर्फ पुलिस नहीं, समाज की भी जिम्मेदारी;
  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता मीणा ने कहा कि महिला सुरक्षा केवल पुलिस की नहीं बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है। हमारा उद्देश्य है कि बेटियाँ आत्मनिर्भर बनें, डर की बजाय आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। हर नागरिक जागरूक होगा तो ही सुरक्षित वातावरण तैयार किया जा सकेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!