राजस्थान विधानसभा सत्र: 5 मार्च को जन विश्वास व दुकान संशोधन बिल, 6 मार्च को डिस्टर्ब एरिया बिल पर बहस

Edited By Anil Jangid, Updated: 26 Feb, 2026 08:14 PM

rajasthan assembly session schedule finalized key bills on march 5 6

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र का कामकाज 6 मार्च तक तय कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में सदन की कार्यवाही का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया। तय कार्यक्रम के...

जयपुर। राजस्थान विधानसभा के आगामी सत्र का कामकाज 6 मार्च तक तय कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में आयोजित कार्य सलाहकार समिति (बीएसी) की बैठक में सदन की कार्यवाही का विस्तृत कार्यक्रम निर्धारित किया गया। तय कार्यक्रम के अनुसार विधानसभा में 28 फरवरी से 4 मार्च तक अवकाश रहेगा, जबकि इसके बाद महत्वपूर्ण विधायी कार्यों को निपटाया जाएगा।

 

डिस्टर्ब एरिया बिल पारित किए जाने की तैयारी 
बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 मार्च को सदन में जन विश्वास विधेयक तथा राजस्थान दुकान एवं वाणिज्य संशोधन विधेयक पर चर्चा कर उन्हें पारित कराया जाएगा। वहीं, 6 मार्च को राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित डिस्टर्ब एरिया बिल को सदन में बहस के बाद पारित किए जाने की तैयारी है। इस बिल को सरकार की प्राथमिकता वाले विधेयकों में शामिल किया गया है।

 

दो से अधिक बच्चों वालों की चुनाव लड़ने पर बाध्यता खत्म
हालांकि पंचायतीराज संशोधन बिल और नगर पालिका संशोधन बिल को लेकर अभी अंतिम समय तय नहीं किया है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राज्य मंत्रिमंडल ने इन दोनों संशोधन विधेयकों को मंजूरी दी है। इन प्रस्तावित संशोधनों के तहत दो से अधिक बच्चों वाले उम्मीदवारों पर पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव लड़ने की बाध्यता हटाने का प्रावधान किया गया है, जिसे लेकर राजनीतिक स्तर पर चर्चा तेज बनी हुई है।

 

सदन में भिड़ेंगे सरकार व विपक्ष
विधानसभा सत्र में आगामी दिनों में कई महत्वपूर्ण विधायी प्रस्तावों, संशोधन विधेयकों और प्रशासनिक विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। सरकार जहां विकास और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े विधेयकों को आगे बढ़ाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष भी विभिन्न मुद्दों पर सरकार को घेरने की रणनीति बना रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!