राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से असम विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास की शिष्टाचार भेंट

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 04 Aug, 2026 05:53 PM

assam assembly speaker ranjit kumar das meets rajasthan assembly speaker vasudev

देवनानी ने दुपट्टा ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर किया स्वागत, दोनों अध्यक्षों ने लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं पर किया विचार-विमर्श

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मंगलवार को असम विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने राजस्थान विधानसभा में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री देवनानी ने दुपट्टा ओढ़ाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री दास का स्वागत एवं अभिवादन किया।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने रणजीत कुमार दास को 'दो वर्ष नवाचार' पुस्तक, राजस्थान विधानसभा के लोगो की प्रतिकृति, भगवान श्रीराम की मूर्ति और राजस्थान विधानसभा की दैनन्दिनी डायरी भी भेंट की।

विधानसभा भवन और संग्रहालय का कराया अवलोकन

श्री देवनानी ने असम विधानसभा अध्यक्ष को राजस्थान विधानसभा के सदन, भवन और राजनीतिक आख्यान संग्रहालय का अवलोकन कराया। इस दौरान श्री दास ने विधानसभा भवन की आधुनिक व्यवस्थाओं, सदन की कार्यप्रणाली और संग्रहालय में संजोई गई राजस्थान की लोकतांत्रिक एवं संसदीय विरासत को देखा।

रणजीत कुमार दास ने राजस्थान विधानसभा में वासुदेव देवनानी के नेतृत्व में किए गए नवाचारों की सराहना करते हुए उन्हें अन्य विधानमंडलों के लिए भी अनुकरणीय बताया।

'राजस्थान विधानसभा का भ्रमण अविस्मरणीय रहेगा'

असम विधानसभा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने कहा कि राजस्थान विधानसभा का भ्रमण उनके लिए अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां वीर भूमि की महान संस्कृति के साथ लोकतंत्र की यात्रा और संसदीय परंपराओं की झलक देखने को मिली।

उन्होंने राजनीतिक आख्यान संग्रहालय को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह भावी पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है। श्री दास ने राजस्थान विधानसभा भवन, सदन और संग्रहालय की भी सराहना की। उन्होंने वासुदेव देवनानी को असम विधानसभा का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया।

लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं पर चर्चा

दोनों विधानसभा अध्यक्षों के बीच भारतीय संस्कृति, लोकतांत्रिक मूल्यों, संसदीय परंपराओं, विधानमंडलों में नवाचारों और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।

इस दौरान संसदीय संस्थाओं को और मजबूत बनाने तथा राज्यों के बीच अनुभवों और श्रेष्ठ कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान को बढ़ावा देने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!