राजस्थान विश्वविद्यालय में ABVP का उग्र प्रदर्शन, जैसलमेर कोतवाली थाना अधिकारी के निलंबन की मांग तेज

Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 30 Jul, 2026 07:25 PM

abvp protest at rajasthan university demanding suspension of jaisalmer kotwali s

कारगिल विजय दिवस पर तिरंगा रैली की अनुमति नहीं मिलने और कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता के आरोपों को लेकर विद्यार्थी परिषद ने किया प्रदर्शन, सरकार को दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी।

जयपुरअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने गुरुवार को राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर में जैसलमेर के कोतवाली थाना अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की मांग को लेकर उग्र प्रदर्शन किया। परिषद का आरोप है कि कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित तिरंगा रैली के लिए अनुमति मांगने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ थाना अधिकारी ने अभद्र व्यवहार किया और उन्हें थाने में बैठा लिया।

प्रदेश मंत्री शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ने बताया कि कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में संपूर्ण जोधपुर प्रांत में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया था, जिसका उद्देश्य सेना के शौर्य और बलिदान को सम्मान देना था। परिषद का कहना है कि जैसलमेर कोतवाली थाना क्षेत्र में रैली की अनुमति नहीं दी गई और अनुमति लेने पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया गया।

परिषद ने आरोप लगाया कि थाना अधिकारी के इस रवैये से राष्ट्रवादी भावनाओं को ठेस पहुंची है। इसके विरोध में स्थानीय कार्यकर्ताओं ने थाने का घेराव किया और संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई। मांग पूरी नहीं होने के कारण विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है।

ABVP के अनुसार, पिछले तीन दिनों से दो कार्यकर्ता अनशन पर बैठे हुए हैं, लेकिन अभी तक सरकार और परिषद के बीच किसी प्रकार की सहमति नहीं बन पाई है। परिषद के कार्यकर्ता संबंधित थाना अधिकारी के निलंबन की मांग पर अड़े हुए हैं।

शुभेन्द्र सिंह निर्वाण ने कहा कि इसी मांग को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (Additional DCP) से मुलाकात कर अपनी मांग सरकार तक पहुंचाने की अपील की।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार विद्यार्थियों और परिषद की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेशभर में अपने आंदोलन को और अधिक उग्र करेगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!