भजनलाल शर्मा का बड़ा तोहफा! किसानों के बच्चों को बांटे 204 करोड़ रुपए

Edited By Anil Jangid, Updated: 15 Nov, 2025 02:32 PM

bhajanlal sharma big gift over 204 crore for farmers children

जनजाति गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह डूंगरपुर जिले में आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे।

जयपुर। जनजाति गौरव दिवस का राज्य स्तरीय समारोह डूंगरपुर जिले में आयोजित किया गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा विशेष हेलीकॉप्टर से डूंगरपुर के पुलिस लाइन हेलीपेड पहुंचे। हेलीपेड पर भाजपा नेता ओर कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया। इस मौके पर भजनलाल शर्मा कई तोहफे दिए जो काफी फायदेमंद साबित होने वाले हैं।

 

आपको बता दें कि डूंगरपुर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री श्री भोगीलाल पंड्या राजकीय महाविद्यालय के मैदान में भी पहुंचे जहां जनजाति गौरव एवं विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे और प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

 

इसके बाद राज्य स्तरीय जनजाति गौरव दिवस समारोह को संबोधित किया। कार्यक्रम में जनजाति क्षेत्रीय विकास मंत्री ओर जिले के प्रभारी मंत्री बाबूलाल खराड़ी समेत कई नेता शामिल हुए। इसके अलावा सुखद दाम्पत्य योजना के 2 लाभार्थियों को 5-5 लाख रुपए के चेक दिए। एक अंतरजातीय विवाह योजना के लाभार्थी को 10 लाख में से पहली किश्त ढाई लाख रुपए का चैक सौंपे।

 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम के दौरान आजीविका संवर्धन के लिए महिला स्वयं सहायता समूहों को 31 करोड़ रुपए के ऋण का वितरित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने 87 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। किसानों के विद्यार्थियों को 204 करोड़ रुपए से अधिक का राशि का डीबीटी के माध्यम से भुगतान किया।

 

जनजातीय युवाओं लिए कौशल प्रशिक्षण, प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए 60 छात्राओं के आवासीय बैच का भी शुभारंभ किया। इसके अलाव उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को जनजाति गौरव सम्मान से भी नवाजा गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!