पंचायत चुनाव से पहले मतदाता सूची में 5.73 लाख की शुद्ध वृद्धि, कुल मतदाता 4.02 करोड़ पार

Edited By Anil Jangid, Updated: 25 Feb, 2026 06:58 PM

voter list sees net increase of 5 73 lakh ahead of panchayat elections

जयपुर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 5,73,568 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। राजेश्वर सिंह ने बताया कि अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 4,02,20,734 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

जयपुर। पंचायत राज संस्थाओं के आम चुनाव के लिए अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची में 5,73,568 मतदाताओं की शुद्ध वृद्धि दर्ज की गई है। राजेश्वर सिंह ने बताया कि अंतिम सूची के अनुसार प्रदेश में कुल 4,02,20,734 मतदाता दर्ज किए गए हैं।

 

इनमें 2,08,62,380 पुरुष, 1,93,58,147 महिला तथा 207 ट्रांसजेंडर मतदाता शामिल हैं। प्रारूप प्रकाशन के बाद से अंतिम प्रकाशन तक मतदाताओं की संख्या में लगभग 1.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त के अनुसार मतदाताओं की प्रतिशत वृद्धि के आधार पर बांसवाड़ा जिले में सर्वाधिक 4.55 प्रतिशत तथा फलोदी जिले में 4.46 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं टोंक जिले में न्यूनतम 0.04 प्रतिशत और श्रीगंगानगर जिले में 0.19 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है।

 

उन्होंने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 29 जनवरी 2026 को किया गया था। दावों एवं आपत्तियों के नियमानुसार निस्तारण के बाद 25 फरवरी को अंतिम प्रकाशन किया गया। प्रारूप सूची में कुल 3,96,47,166 मतदाता दर्ज थे। इस अवधि में 13,66,435 नए मतदाता जोड़े गए, जबकि 7,92,867 नाम हटाए गए। इसके बाद कुल संख्या बढ़कर 4,02,20,734 हो गई।

 

राजस्थान पंचायती राज अधिनियम की धारा 18(1) के तहत तीन प्रकार की मतदाता सूचियां तैयार की गई हैं— ग्राम पंचायत के प्रत्येक वार्ड की सूची, पंचायत समिति के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की सूची और जिला परिषद के प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र की सूची।

 

राज्य निर्वाचन आयुक्त ने स्पष्ट किया कि जिन व्यक्तियों ने 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण नहीं की थी, उन्हें मतदाता सूची में शामिल नहीं किया गया है। अंतिम प्रकाशित सूचियां संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, ग्राम पंचायत, पंचायत समिति और जिला परिषद कार्यालयों में निरीक्षण के लिए उपलब्ध करवा दी गई हैं। यह वृद्धि आगामी पंचायत चुनावों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!