बाड़मेर डिपो को मिलेंगी 13 नई बसें, बड़े शहरों के लिए शुरू होगी सीधी AC स्लीपर सेवा

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Feb, 2026 03:07 PM

13 new buses for barmer depot direct ac sleeper service

बाड़मेर। बाड़मेर रोडवेज डिपो को बसों की कमी से जल्द राहत मिलने वाली है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय जयपुर द्वारा अनुबंध पर नई बसों के संचालन को लेकर टेंडर जारी किए जाने के बाद डिपो को 13 नई बसें मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

बाड़मेर। बाड़मेर रोडवेज डिपो को बसों की कमी से जल्द राहत मिलने वाली है। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम (रोडवेज) मुख्यालय जयपुर द्वारा अनुबंध पर नई बसों के संचालन को लेकर टेंडर जारी किए जाने के बाद डिपो को 13 नई बसें मिलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

 

जानकारी के अनुसार, दो बसों के टेंडर स्वीकृत हो चुके हैं और उनका संचालन शीघ्र शुरू किया जाएगा। इससे बाड़मेर सहित आसपास के जिलों के यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

 

वर्तमान में बाड़मेर डिपो से प्रदेश की राजधानी जयपुर, जोधपुर, कोटा, सीकर, सिरोही, उदयपुर सहित कई शहरों के लिए बसें संचालित होती हैं। प्रतिदिन करीब 70 बसों का संचालन किया जाता है। हालांकि यात्री भार की तुलना में बसों की संख्या कम होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।

 

विशेष रूप से जयपुर, कोटा, सीकर और झुंझुनूं के लिए सीमित बस सेवाओं के कारण यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। बाड़मेर से दिल्ली और अहमदाबाद के लिए रेल सेवाएं सीमित होने के कारण बसें ही आमजन का प्रमुख साधन हैं।

 

मार्च में मिलने की उम्मीद
मुख्यालय द्वारा जारी टेंडर के अनुसार, बाड़मेर डिपो को 3 एसी स्लीपर, 2 टू-बाय-टू एसी, 4 नॉन एसी स्लीपर, 2 थ्री-बाय-टू और 2 टू-बाय-टू नॉन एसी बसें मिलेंगी। इनमें से दो थ्री-बाय-टू नॉन एसी बसों की बॉडी निर्माण प्रक्रिया जारी है और मार्च में इनके मिलने की उम्मीद है। शेष बसें अगले दो से तीन महीनों में उपलब्ध होंगी।

 

मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश पूनिया के अनुसार, नई बसों का संचालन यात्रियों की जरूरत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा। विशेष रूप से बड़े शहरों के लिए सीधी एसी स्लीपर सेवा शुरू होने से लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक और सुविधाजनक हो जाएगी।

 

नई बसों के शामिल होने से बाड़मेर डिपो की सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार की उम्मीद है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!