जोधपुर में नाबालिग के साथ हुए दुराचार को लेकर भड़के केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, आरोपियों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की अपील

Edited By Chandra Prakash, Updated: 31 Aug, 2024 06:01 PM

union minister gajendra singh furious over the rape of a minor in jodhpur

केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे । इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । एयरपोर्ट पर ही मीडिया से रूबरू हुए...

जोधपुर, 31 अगस्त 2024 । केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे । इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया । 
एयरपोर्ट पर ही मीडिया से रूबरू हुए केंद्रीय मंत्री शेखावत । 

PunjabKesari

जोधपुर में नाबालिग से हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण- शेखावत  
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मीडिया से बातचीत में जोधपुर में नाबालिग से हुए रेप को लेकर कहा कि जोधपुर में नाबालिग के साथ हो रहे अत्याचार दुर्भाग्यपूर्ण है । इस तरह के हालात बिल्कुल ही स्वीकार्य नहीं है । प्रशासन को तुरंत इस बात पर संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए । अगर आधिकारिक चूक हुई तो इसके लिए जिम्मेदार जो भी है उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई सरकार करें । मैंने प्रशासन और सरकार से भी आग्रह किया है कि ऐसे लोगों को बक्सा नहीं जाए और सबसे सख्त सजा मिले । 

PunjabKesari

हरियाणा में डबल इंजन की सरकार बनेगी- शेखावत 
इसके अलावा हरियाणा में हो रहे चुनाव को लेकर बोले शेखावत, उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी चुनाव गंभीरता के साथ लड़ती है । और मुझे पूरा भरोसा है, कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार ने पिछले 10 साल से हरियाणा व देश में प्रगति की है । हरियाणा में भी परिवर्तन हुआ है । हरियाणा में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!