दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु, महंत रामप्रसाद महाराज से वीडियो कॉल पर साझा किया धमाके का खौफ

Edited By Anil Jangid, Updated: 01 Mar, 2026 01:08 PM

120 devotees from jodhpur stranded in dubai

जोधपुर। जोधपुर के बड़े रामद्वारा से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के करीब 120 श्रद्धालु इन दिनों दुबई यात्रा पर गए हुए थे, लेकिन वहां बिगड़ते हालातों के बीच वे फंस गए हैं। श्रद्धालुओं के साथ बड़े रामद्वारा के संत अमृतराम महाराज और मनोहर दास...

जोधपुर। जोधपुर के बड़े रामद्वारा से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आई है। शहर के करीब 120 श्रद्धालु इन दिनों दुबई यात्रा पर गए हुए थे, लेकिन वहां बिगड़ते हालातों के बीच वे फंस गए हैं। श्रद्धालुओं के साथ बड़े रामद्वारा के संत अमृतराम महाराज और मनोहर दास महाराज भी मौजूद हैं। इस सूचना के बाद जोधपुर में उनके परिजनों और भक्तों के बीच चिंता का माहौल है।

 

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बड़े रामद्वारा के मुख्य महंत रामप्रसाद महाराज ने स्वयं पहल की। 1 मार्च को उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से दुबई में मौजूद संतों और श्रद्धालुओं से सामूहिक बातचीत की। महंत ने सभी को ढांढस बंधाते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है, ईश्वर की कृपा और भारत सरकार के सहयोग से सभी की सुरक्षित वापसी के प्रयास किए जा रहे हैं।

 

वीडियो कॉल के दौरान संत अमृतराम महाराज ने वहां के हालातों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हाल ही में दुबई के एक मेट्रो स्टेशन पर हुए धमाके से दहशत का माहौल बन गया है। धमाके के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और लोग भयभीत हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि जोधपुर के सभी श्रद्धालु फिलहाल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

 

इस कठिन समय में दुबई के माहेश्वरी समाज ने मदद का हाथ बढ़ाया है। वहां के समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन और ठहरने की समुचित व्यवस्था की है। संत अमृतराम महाराज ने इसके लिए समाज का आभार जताया और कहा कि संकट की इस घड़ी में मिला सहयोग बड़ी राहत है।

 

इधर जोधपुर में मंदिरों में संतों और श्रद्धालुओं की सकुशल वापसी के लिए विशेष प्रार्थनाएं की जा रही हैं। परिवारजन लगातार संपर्क में हैं और सभी को सुरक्षित स्वदेश लौटने का इंतजार है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!