होली पर जोधपुर मंडल का मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 6.92 लाख रुपये की रिकवरी

Edited By Anil Jangid, Updated: 04 Mar, 2026 12:34 PM

mega ticket checking drive in jodhpur division ahead of holi

जोधपुर। होली के त्योहार के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा एक दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल...

जोधपुर। होली के त्योहार के मद्देनजर उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल द्वारा एक दिवसीय विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बिना टिकट और अनियमित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। जांच के दौरान कुल 1208 मामले पकड़े गए, जिनसे 6.92 लाख रुपये की वसूली की गई।

 

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रिकवरी पिछले वर्ष के इसी दिन की तुलना में 285 प्रतिशत अधिक है। साथ ही यह राशि मंडल के प्रतिदिन निर्धारित लक्ष्य से 89 प्रतिशत ज्यादा रही। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है, ऐसे में बिना टिकट यात्रा की संभावना भी बढ़ती है, जिसे रोकने के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया।

 

अभियान के तहत सहायक वाणिज्य प्रबंधक (यात्री सेवाएं) बी.के. गौड़ के निर्देशन में गाड़ी संख्या 12324 बाड़मेर-हावड़ा सुपरफास्ट एक्सप्रेस में विशेष जांच की गई। यह जांच बालोतरा से जोधपुर के बीच लगभग 110 किलोमीटर के खंड में की गई। इस दौरान दो ओपन जांच टीमों और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की।

 

केवल इस एक ट्रेन की जांच में ही 190 बिना टिकट और अनियमित यात्रा के मामले सामने आए, जिनसे 1.35 लाख रुपये की वसूली की गई। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी इस तरह के सघन अभियान जारी रहेंगे, ताकि राजस्व की हानि रोकी जा सके और नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

 

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले मान्य टिकट अवश्य लें। बिना टिकट यात्रा करने पर जुर्माना और कानूनी कार्रवाई दोनों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान समय-समय पर चलाए जाते रहेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!