जोधपुर-दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस में बढ़ेंगे 20 कोच, यात्रियों को मिलेगा कंफर्म टिकट

Edited By Anil Jangid, Updated: 26 Feb, 2026 05:03 PM

jodhpur delhi vande bharat express to expand to 20 coaches

जोधपुर। मारवाड़ की धरती से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 8 कोच के बजाय 20...

जोधपुर। मारवाड़ की धरती से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। भारतीय रेलवे ने जोधपुर से दिल्ली कैंट के बीच संचालित वंदे भारत एक्सप्रेस की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया है। अब यह ट्रेन 8 कोच के बजाय 20 कोच के साथ संचालित की जाएगी। इस फैसले से यात्रियों को बड़ी संख्या में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।

 

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जोधपुर-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस में लंबे समय से भारी मांग देखी जा रही थी। लगातार लंबी वेटिंग लिस्ट और सीटों की कमी को देखते हुए कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद ट्रेन में सैकड़ों अतिरिक्त सीटें उपलब्ध होंगी, जिससे रोजाना अधिक यात्रियों को लाभ मिलेगा।

 

जानकारी के मुताबिक, अतिरिक्त कोच उत्तर रेलवे से जोधपुर लाए जाएंगे। वहीं, वर्तमान में संचालित कोचों को दक्षिण भारत भेजा जाएगा। रेलवे प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह नई व्यवस्था जल्द ही लागू कर दी जाएगी। इससे जोधपुर से दिल्ली की यात्रा और अधिक सुविधाजनक, आरामदायक और सुगम हो जाएगी।

 

जोधपुर एक प्रमुख पर्यटन और व्यापारिक केंद्र है। यहां देश-विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वंदे भारत एक्सप्रेस के कोच बढ़ने से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही व्यापारियों और कामकाजी यात्रियों को भी सीधा लाभ होगा। दिल्ली और जोधपुर के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा विकल्प और मजबूत होगा।

 

गौरतलब है कि जोधपुर से दिल्ली कैंट तक चलने वाली दूसरी वंदे भारत सेमी हाई स्पीड एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांसवाड़ा से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। इसका नियमित संचालन 27 सितंबर से शुरू हुआ था। अब कोच विस्तार के साथ यह ट्रेन और अधिक यात्रियों की पसंद बनने जा रही है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!