राजस्थान मुए थाई टीम का शानदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 4 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज पर कब्जा

Edited By Anil Jangid, Updated: 18 Jul, 2026 07:43 PM

rajasthan muay thai team shines at national championship wins medal

जयपुर। राजपूताना मुए थाई एसोसिएशन की टीम ने हाल ही में आयोजित मुए थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया।

जयपुर। राजपूताना मुए थाई एसोसिएशन की टीम ने हाल ही में आयोजित मुए थाई बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए चार स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर राजस्थान का नाम गौरवान्वित किया। खिलाड़ियों ने लगातार कई कड़े मुकाबलों में अपनी प्रतिभा, अनुशासन, धैर्य और अद्भुत खेल भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की।

 

इन खिलाड़ियों ने जीते पदक
प्रतियोगिता में गिरिक गिरी गुप्ता, आदित्य राय, शुभम धनावत और अबीर पारदेसानी ने स्वर्ण पदक, रोनित अग्रवाल ने रजत पदक तथा रिया येनिंदर ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सभी खिलाड़ियों ने कई लगातार और चुनौतीपूर्ण मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए उत्कृष्ट खेल भावना और बेहतरीन स्पोर्ट्समैनशिप का परिचय दिया।

 

विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया
खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए हेड कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋचा गौड़ द्वारा विशेष प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया। सभी पदक विजेता खिलाड़ी पिछले दो से तीन वर्षों से ग्लोबल इंस्टीट्यूट ऑफ सेल्फ डिफेंस एंड मार्शल आर्ट्स (GOSEDMA) में नियमित रूप से मुए थाई एवं मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

 

खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
इस शानदार उपलब्धि पर राजपूताना मुए थाई एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दीप सिंह ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए पूरी मेहनत और लगन से तैयारी कर रहे हैं और आने वाले समय में राजस्थान का नाम देश एवं विदेश में रोशन करेंगे।

 

मुए थाई एक प्रभावी मार्शल आर्ट एवं कॉम्बैट स्पोर्ट
राजपूताना मुए थाई एसोसिएशन मुए थाई खेल को बढ़ावा देने के साथ-साथ युवाओं में स्वास्थ्य एवं फिटनेस, खेल प्रतिभा, आत्मरक्षा, अनुशासन, आत्मविश्वास और मानसिक मजबूती विकसित करने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। मुए थाई एक प्रभावी मार्शल आर्ट एवं कॉम्बैट स्पोर्ट है, जो प्रतियोगी खेल के साथ-साथ शारीरिक फिटनेस, आत्मरक्षा और मानसिक एकाग्रता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

 

ऋचा गौड़ पिछले करीब 20 वर्षों सक्रिय
हेड कोच एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी ऋचा गौड़ पिछले करीब 20 वर्षों से राजस्थान सहित पैन-इंडिया स्तर पर स्वास्थ्य एवं फिटनेस, खेल प्रशिक्षण, मार्शल आर्ट्स और आत्मरक्षा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही हैं। उनका उद्देश्य युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मरक्षा के लिए सक्षम बनाना है।

 

खिलाड़ियों से भविष्य भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की आशा
राजपूताना मुए थाई एसोसिएशन एवं GOSEDMA की ओर से सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उनके आगामी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी गईं। एसोसिएशन को विश्वास है कि ये खिलाड़ी भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राजस्थान और भारत का नाम गौरवान्वित करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!