पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर-ऑक्टेव-2026 का 1 अक्टूबर को उद्घाटन

Edited By Anil Jangid, Updated: 30 Sep, 2026 06:38 PM

udaipur octave 2026 to be inaugurated at ric in jaipur on october 1

जयपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ऑक्टेव-2026 का शुभारंभ गुरुवार शाम 7 बजे होगा।

जयपुर। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर द्वारा राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (आरआईसी) के सहयोग से आयोजित किए जा रहे ऑक्टेव-2026 का शुभारंभ गुरुवार शाम 7 बजे होगा। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागडे होंगे और अध्यक्षता केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत करेंगे। इस अवसर पर पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. अश्विन महेश दलवी और आरआईसी के निदेशक निहाल चंद गोयल भी मौजूद रहेंगे। 

 

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक डॉ. दलवी ने बताया कि पूर्वी भारत की संस्कृति को राजस्थान, खासकर जयपुर में साकार करने वाले ‘ऑक्टेव-2026’ के पहले दिन विधिवत शुभारंभ के बाद दो बेहतरीन प्रस्तुतियां होंगी। इनमें पहली होगी नॉर्थ ईस्ट के पहनावे यानी पारंपरिक परिधानों का ‘एथनिक कॉस्ट्यूम शो’ जिसे भानुश्री दास के निर्देशित करेंगी। 

 

एथनिक कॉस्टयूम पहन युवतियां जब मंच पर आएंगी
दरअसल, किसी भी देश-प्रदेश की संस्कृति के महत्वपूर्ण अंग होते हैं परिधान। इस शो में एक से एक खूबसूरत एथनिक कॉस्टयूम पहन युवतियां जब मंच पर आएंगी, तब नॉर्थ ईस्ट के आठों प्रदेशों की स्पष्ट झलक दिखेगी। इन कॉस्ट्यूम्स की खूबी यह है कि ये हैंडमेड हैं, न कि किसी फैक्ट्री या मशीन से बनवाए हुए। इन्हें देखना न केवल नई अनुभूति होगी, बल्कि नॉर्थ ईस्ट की संस्कृति को लाइव समझने का भी सुअवसर होगा।

 

कोरियोग्राफिक प्रस्तुति में 8 स्टेट्स के 15 डांस फॉर्म
समारोह की दूसरी और धमकदार पेशकश में पूर्वोत्तर भारत के आठ राज्यों के 15 डांस फॉर्म की अलग-अलग और संयुक्त प्रस्तुति में अध्यात्म, रोमांच, रास, परंपरा आदि की झलक दिखेगी। इस उम्दा क्रम में संयोजित पेशकश की खासियत यह है कि इसे देखते हुए कभी दर्शकों के मुख पर मुस्कुराहट आएगी, कभी भक्ति का भाव जगेगा, तो कभी रोमांच और जोश का संचार भी होगा। इस जबरदस्त प्रस्तुति के आखिर में यानी ग्रेंड फिनाले में जब सभी ग्रुप धमाकेदार संयुक्त डांस पेश करेंगे, तब निश्चित ही संगीत और नृत्य नई ऊंचाइयों को छूकर तमाम दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!