राजस्थान राज्य कर्मचारियों के बकाया GPF और इंश्योरेंस ऋण का जल्द भुगतान कराने की मांग की

Edited By Anil Jangid, Updated: 30 Sep, 2026 01:50 PM

rajasthan employees demand immediate payment of pending gpf and insurance loans

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य कर्मचारियों के सैकड़ो-हजारों लोगों के बकाया जीपीएफ ऋण, स्टेट इंश्योरेंस...

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत के नेतृत्व में महासंघ के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सरकार को ज्ञापन सौंपते हुए राज्य कर्मचारियों के सैकड़ो-हजारों लोगों के बकाया जीपीएफ ऋण, स्टेट इंश्योरेंस ऋण, उपार्जित अवकाश (समर्पित) वेतन तथा अनेकों पेंशनर्स के मदों की तमाम राशि बकाया होने को लेकर उनके शीघ्र भुगतान की मांग की गई।

 

महासंघ के प्रदेश महामंत्री जगेश्वर शर्मा ने बताया कि राजस्थान सरकार के मुख्य सचिव महोदय एवं वित्त विभाग के शासन सचिव बजट को ज्ञापन सोपते हुए वार्ता की गई, जिसमें राज्य कर्मचारियों का पक्षरखते हुए प्रदेश अध्यक्ष केसर सिंह चंपावत ने कहा कि कोई भी कर्मचारी समर्पित अवकाश वेतन, जीपीएफ ऋण, स्टेट इंश्योरेंस ऋण गंभीर विषम परिस्थिति में ही लेता है! यथा -किसी के बेटा बेटी की शादी, किसी के परिवारजन को असहाय गंभीर बीमारी के इलाज तो किसी के बच्चों की पढ़ाई या मकान मरम्मत आदि के उद्देश्य से ही लेता है। 

 

अगर ऐसी स्थिति में कर्मचारियों को उसके स्वयं की अर्जित की गई धनराशि सरकार द्वारा समय पर नहीं दी जाती है तो यह  कर्मचारी के साथ अन्य है। इसलिए कर्मचारी एवं पेंशनर्स के बकाया उपरोक्त राशि के बिल जो की कोषालय द्वारा पारित किया जा चुके हैं उनका भुगतान तुरंत करने की मांग की है 

 

महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता शिभू सिंह राठौड़ एवं प्रदेश संयुक्त मंत्री हरीश प्रजापति ने बताया कि सरकार के मुख्य सचिव एवं वित्त सचिव द्वारा शीघ्र ही इसका हल निकालते हुए कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधि मंडल में केसर सिंह चंपावत, जगेश्वर शर्मा, शिंभूसिंह राठौड़, हरीश प्रजापति, उपेंद्र सिंह जादौन एवं सीताराम शर्मा आदि सम्मिलित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!