राजस्थान के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Jun, 2022 08:40 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 17 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी भाग शुष्क बना रहा।

जयपुर, 17 जून (भाषा) राजस्थान के पूर्वी भाग के कुछ हिस्सों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई। वहीं, पश्चिमी भाग शुष्क बना रहा।
जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के जिलों में मानसून पूर्व की गतिविधियां आगामी चार-पांच दिनों के दौरान जारी रहेंगी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान दोपहर के बाद गरज के साथ कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर संभाग के जिलों में भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर संभाग में आगामी चार-पांच दिनों तक मानसून पूर्व की गतिविधियां जारी रहेंगी और इस दौरान बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू जिला में गरज के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में कहीं-कहीं तेज आंधी भी आ सकती है।
उन्होंने बताया कि जोधपुर संभाग के ज्यादातर इलाकों में आगामी चार-पांच दिनों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान पूर्वी राजस्थान के बूंदी, अलवर के राजगढ़, भरतपुर और करौली के सपोटरा में 4-4 सेंटीमीटर और बूंदी के नैनवां, अलवर के कठूमर, धौलपुर के बाड़ी, सवाई माधोपुर के खंडार, कोटा के लाडपुरा में 3-3 सेंटीमीटर, और अन्य कई स्थानों पर 2 सेंटीमीटर से 1 सेंटीमीटर के बीच बारिश दर्ज की गई।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को शाम साढ़े पांच बजे तक अलवर में 35.4 मिलीमीटर, धौलपुर में 0.5 मिलीमीटर, अंता में 1 मिलीमीटर, करौली में 9.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

विभाग के अनुसार, हनुमानगढ़ के संगरिया में अधिकतम तापमान 42.7 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 42.1 डिग्री, धौलपुर-नागौर में 40.9-40.9 डिग्री, बीकानेर-करौली में 40.4-40.4 डिग्री, बाड़मेर में 39.5 डिग्री, जैसलमेर में 39.4 डिग्री और अन्य प्रमुख स्थानों पर 38.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 36 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया।

वहीं, राज्य के अधिकांश प्रमुख स्थानों पर बृहस्पतिवार रात का तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!