राजस्थान की तीनों राज्यसभा सीटों पर निर्विरोध चुनाव, सतीश पूनिया, अलका गुर्जर और नीरज डांगी बने सांसद

Edited By Anil Jangid, Updated: 11 Jun, 2026 05:58 PM

rajasthan rajya sabha elections satish poonia alka gurjar neeraj dangi elected

जयपुर। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया इस बार बिना किसी टक्कर के संपन्न हुई। बीजेपी के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। तीन सीटों के लिए केवल तीन ही नामांकन...

जयपुर। राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों के लिए चुनावी प्रक्रिया इस बार बिना किसी टक्कर के संपन्न हुई। बीजेपी के सतीश पूनिया और अलका गुर्जर तथा कांग्रेस के नीरज डांगी निर्विरोध राज्यसभा सदस्य निर्वाचित घोषित किए गए। तीन सीटों के लिए केवल तीन ही नामांकन दाखिल होने के कारण मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी। गुरुवार को रिटर्निंग अधिकारी भारत भूषण शर्मा ने सभी उम्मीदवारों को निर्वाचित घोषित कर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा।

 

राज्यसभा चुनाव में इस बार राजनीतिक दलों के बीच कोई चुनावी संघर्ष देखने को नहीं मिला। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने और जांच के बाद सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। चूंकि कोई अन्य उम्मीदवार मैदान में नहीं उतरा, इसलिए निर्वाचन आयोग की प्रक्रिया के तहत तीनों का निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो गया।

 

राजस्थान भाजपा ने अपनी दो सीटों के लिए पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सतीश पूनिया और पार्टी की सक्रिय सदस्य अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया था। दोनों नेताओं ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। वहीं कांग्रेस ने नीरज डांगी पर भरोसा जताया। डांगी वर्तमान राज्यसभा सदस्य हैं और पार्टी ने उनके अनुभव और संसदीय कार्यों को देखते हुए उन्हें दूसरी बार राज्यसभा भेजने का निर्णय लिया।

 

सतीश पूनिया ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने युवा राजनीति से शुरूआत की और संगठन में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाते हुए लंबा अनुभव हासिल किया। दो बार विधायक और एक बार उपनेता प्रतिपक्ष के रूप में काम करने के बाद अब उन्हें राज्यसभा सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

 

अब 18 जून को प्रस्तावित मतदान नहीं होगा, क्योंकि निर्विरोध प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तीनों सदस्य जल्द ही राज्यसभा में अपना कार्यकाल शुरू करेंगे। चुनाव उन सीटों के लिए हुआ, जिनका कार्यकाल 21 जून को समाप्त हो रहा था।

 

अलका गुर्जर टोंक जिले के मालपुरा की निवासी हैं और एमए, एलएलएम और पीएचडी की उच्च शिक्षा प्राप्त कर चुकी हैं। सतीश पूनिया चूरू जिले के सादुलपुर तहसील के निवासी हैं और लंबे समय तक छात्र राजनीति और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े रहे हैं। नीरज डांगी जयपुर में जन्मे और एक राजनीतिक परिवार से आते हैं। अब वे दूसरी बार राजस्थान का प्रतिनिधित्व राज्यसभा में करेंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!