राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पर

Edited By PTI News Agency, Updated: 24 Nov, 2021 12:30 PM

pti rajasthan story

जयपुर, 24 नवंबर (भाषा) राजस्थान में मंगलवार की रात चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर, 24 नवंबर (भाषा) राजस्थान में मंगलवार की रात चुरू सबसे ठंडा स्थान रहा जहां न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, इसी दौरान हनुमानगढ़ के संगरिया में रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अलवर, सीकर, नागौर और गंगानगर में न्यूनतम तापमान क्रमश: 8. 4 डिग्री, 8.5 डिग्री, 9.5 डिग्री और 9.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के बाकी इलाकों में रात का तापमान 10 से 16 डिग्री के बीच रहा।

विभाग के अनुसार, कुछ क्षेत्रों में रात के तापमान में पिछले दिन की तुलना में मामूली वृद्धि हुई है। अगले 24 घंटों के दौरान मौसम की स्थिति समान रहेगी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!