राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नये मामले, चार और लोगों की मौत

Edited By PTI News Agency, Updated: 20 Jun, 2021 08:28 PM

pti rajasthan story

जयपुर,20 जून (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 144 नये मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गईं।

जयपुर,20 जून (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के रविवार को 144 नये मामले सामने आये वहीं इस घातक संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गईं।

चिकित्सा विभाग द्वारा रविवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार बीते चौबीस घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 144 नये मामले सामने आये हैं। नये मामलों में जयपुर में 30, अलवर में 26, जोधपुर में 13, सीकर में 12 नये मामले शामिल हैं।

विभाग के एक अधिकारी के अनुसार इस दौरान इस घातक संक्रमण से चार और लोगों की मौत हो गई। राज्य में अब तक इस संक्रमण से 8,895 लोगों की मौत हो चुकी है।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में 512 लोग संक्रमण से ठीक हुए। अब राज्य में 3,079 संक्रमित उपचाराधीन हैं।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!