राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण 102 नये मामले

Edited By PTI News Agency, Updated: 02 Mar, 2021 08:41 PM

pti rajasthan story

जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 102 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,20,557 हो गई है।

जयपुर, दो मार्च (भाषा) राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 102 नये मामले आने से राज्य में संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,20,557 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को 102 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमितों की अब तक कुल संख्या 3,20,557 हो गई जिसमें 1340 रोगी उपचाराधीन है।

नये मामलों में जयपुर में 19, जोधपुर-कोटा-उदयपुर में 14-14, राजसमंद में 13, अजमेर-बाड़मेर में 6-6, बांसवाड़ा-प्रतापगढ़ में 4-4 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 66 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,16,430 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2787 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 519, जोधपुर में 306, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120,उदयपुर में 123, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हुई है।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!