भाजपा जयपुर शहर की मासिक बैठक में बड़ा मंथन, कार्यकर्ताओं को मिला नया संदेश

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 09 Jun, 2026 08:14 PM

major deliberations at the bjp jaipur city monthly meeting

भाजपा जयपुर शहर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न, आगामी संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा एवं रणनीति पर हुआ मंथन

जयपुर | भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की मासिक संगठनात्मक बैठक भाजपा जयपुर शहर कार्यालय में जिलाध्यक्ष अमित गोयल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों, प्रशिक्षण वर्ग की सफलता, मंडल कार्यकारिणियों के गठन तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अमित गोयल ने कहा कि हाल ही में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के अंतर्गत जयपुर शहर का प्रशिक्षण वर्ग राजस्थान में संगठन द्वारा निर्धारित सभी मानकों एवं मापदंडों पर खरा उतरते हुए प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ प्रशिक्षण वर्गों में शामिल रहा। उन्होंने इसकी सफलता का श्रेय जिला टोली, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को देते हुए कहा कि सभी ने पूर्ण निष्ठा, समर्पण और टीम भावना के साथ कार्य कर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाई।

उन्होंने कहा कि जब संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के मन में श्रेष्ठ कार्य करने का संकल्प होता है, तब असंभव लक्ष्य भी सहजता से प्राप्त हो जाते हैं। प्रशिक्षण वर्ग की सफलता भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति प्रतिबद्धता, अनुशासन एवं संगठनात्मक क्षमता का परिचायक है। 

गोयल ने कहा कि भाजपा का संगठन निरंतर विस्तार की ओर अग्रसर है और प्रत्येक कार्यकर्ता को आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का समयबद्ध निर्वहन करने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया 
बैठक में मंडल कार्यकारिणियों के गठन की प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाध्यक्ष ने जिन मंडलों में अभी कार्यकारिणी का गठन शेष है, वहां शीघ्र गठन पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही शक्ति केंद्रों के सुदृढ़ीकरण, बूथ स्तर तक संगठन विस्तार तथा वार्ड स्तर पर संगठनात्मक संरचना को और मजबूत बनाने की योजना पर भी चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित अजीत मंडल ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है, जिसकी वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने संगठन की कार्यपद्धति, बूथ सशक्तिकरण एवं समाज के प्रत्येक वर्ग तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती बूथ स्तर पर सक्रिय कार्यकर्ताओं से ही सुनिश्चित होती है और प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्व का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं समर्पण भाव से करना चाहिए।

मीडिया सह-प्रभारी नयन माधाणी (अग्रवाल) ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर प्रदेश मंत्री एकता अग्रवाल जिला महामंत्री नवरत्न नाराणिया रेखा राठौड़ ,राजेश तांबी जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह पुरुवंशी,सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष मोर्चा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!