स्टेनली लाइफस्टाइल्स ने जयपुर में खोला सोफाज एंड मोर बाय स्टेनली का नया शोरूम

Edited By Anil Jangid, Updated: 03 Aug, 2026 02:39 PM

stanley lifestyles opens sofas and more by stanley furniture showroom in jaipur

जयपुर। भारत की अग्रणी सुपर-प्रीमियम एवं लग्जरी फर्नीचर निर्माता एवं विक्रेता कंपनी स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने नए सोफाज एंड मोर बाय स्टेनली स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की।

जयपुर। भारत की अग्रणी सुपर-प्रीमियम एवं लग्जरी फर्नीचर निर्माता एवं विक्रेता कंपनी स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड ने आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में अपने नए सोफाज एंड मोर बाय स्टेनली स्टोर के शुभारंभ की घोषणा की। कंपनी का कहना है कि यह नया स्टोर कंपनी की रिटेल विस्तार रणनीति का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, जो राजस्थान में स्टेनली लाइफस्टाइल्स की मजबूत उपस्थिति को और सुदृढ़ करेगा। इसके माध्यम से जयपुर एवं आसपास के उपभोक्ताओं को डिजाइन-आधारित प्रीमियम होम फर्नीचर समाधान आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे। कंपनी का यह शोरूम अजमेर रोड, हथरोई में स्थित है।


ग्राहकों को आधुनिक एवं अनुभव-आधारित खरीदारी का माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से तैयार किए गए इस स्टोर में सोफा, रिक्लाइनर, बेड, गद्दे (मैट्रेस), डाइनिंग टेबल, आर्मचेयर तथा विभिन्न होम एक्सेसरीज की आकर्षक श्रृंखला उपलब्ध है। यह संग्रह आधुनिक डिजाइन, आराम, उपयोगिता, उत्कृष्ट शिल्पकला तथा व्यक्तिगत पसंद के अनुरूप कस्टमाइजेशन का संतुलित मेल प्रस्तुत करता है, जो आज के आधुनिक घरों की बदलती आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है


कंपन के इस नए स्टोर का उद्घाटन स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील सुरेश तथा प्रबंध निदेशक वेंकटरमण गोर्ति ने किया। इस अवसर पर एनडीए कॉर्प लिमिटेड के निदेशक अनिल सोलंकी, जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति डॉ. संदीप बख्शी, कार्यकारी निदेशक डॉ. प्रीति बख्शी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।


इस स्टोर की प्रमुख विशेषताएं सोफाज एंड मोर जयपुर स्टोर में लिविंग रूम, डाइनिंग और बेडरूम के लिए प्रीमियम फर्नीचर की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। यहां ग्राहकों को आधुनिक सौंदर्य, आराम, कार्यक्षमता और उत्कृष्ट गुणवत्ता का बेहतरीन संयोजन मिलेगा।

इस स्टोर में प्रदर्शित उत्पादों के अलावा ग्राहक विभिन्न डिजाइन, आकार, सामग्री, रंग और फिनिश के अनेक विकल्पों का चयन कर अपनी पसंद और जीवनशैली के अनुरूप फर्नीचर को कस्टमाइज भी कर सकते हैं। कंपनी का उद्देश्य ग्राहकों को व्यक्तिगत एवं यादगार खरीदारी अनुभव उपलब्ध कराना है।


इस मौके पर स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड के संस्थापक एवं चेयरमैन सुनील सुरेश ने कहा कि राजस्थान हमारे लिए एक महत्वपूर्ण बाजार है और जयपुर प्रीमियम होम एवं लाइफस्टाइल उत्पादों का तेजी से उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। आज के उपभोक्ता ऐसे फर्नीचर की तलाश में हैं जो डिजाइन, आराम, गुणवत्ता और उपयोगिता का बेहतरीन मेल हो। जयपुर में सोफाज एंड मोर की शुरुआत के साथ हमें विश्वास है कि हम अपने डिजाइन-आधारित फर्नीचर समाधान क्षेत्र के ग्राहकों तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंच सकेंगे तथा इस बढ़ते बाजार में अपनी उपस्थिति को और मजबूत करेंगे।


प्रबंध निदेशक वेंकटरमण गोर्ति ने कहा कि जयपुर में हमारा विस्तार भारत के उच्च संभावनाओं वाले बाजारों में सोफाज एंड मोर नेटवर्क को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है। यहां ऐसे जागरूक उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जो उत्कृष्ट डिजाइन और उच्च गुणवत्ता वाले फर्नीचर की अपेक्षा रखते हैं। इस स्टोर के माध्यम से हम ग्राहकों को डिजाइन, निर्माण, शिल्पकला और कस्टमाइजेशन में स्टेनली की विशेषज्ञता से युक्त एक व्यापक रिटेल अनुभव प्रदान करेंगे।


एनडीए कॉर्प लिमिटेड के निदेशक अनिल सोलंकी ने कहा कि हमें खुशी है कि स्टेनली लाइफस्टाइल्स के साथ साझेदारी करते हुए हम राजस्थान में पहली बार सोफाज एंड मोर लेकर आए हैं। वैश्विक स्तर की लग्जरी, डिजाइन और बेहतर जीवनशैली के प्रति बढ़ते आकर्षण के कारण जयपुर तेजी से आधुनिक जीवनशैली का केंद्र बन रहा है। हमें विश्वास है कि स्टेनली लाइफस्टाइल्स की उत्कृष्ट डिजाइन, आराम और शिल्पकला राजस्थान के ग्राहकों को विशेष रूप से आकर्षित करेगी। हमारा लक्ष्य आने वाले समय में पूरे राजस्थान में स्टेनली की मजबूत उपस्थिति स्थापित करना है।


उन्होंने कहा कि देशव्यापी विस्तार की दिशा में एक और कदम के रूप में जयपुर में नए स्टोर का शुभारंभ स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड की देश के प्रमुख बाजारों में जारी रिटेल विस्तार योजना का हिस्सा है। कंपनी अपने विभिन्न रिटेल प्रारूपों और प्रीमियम होम फर्नीचर उत्पादों के माध्यम से भारतीय उपभोक्ताओं की बदलती आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।


आपको बता दें कि जयपुर स्टोर के साथ कंपनी ने अपने राष्ट्रीय रिटेल नेटवर्क का और विस्तार किया है तथा डिजाइन उत्कृ ष्टता, नवाचार, उच्च स्तरीय निर्माण, शिल्पकला और ग्राहक केंद्रित सेवाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड के बारे में स्टेनली लाइफस्टाइल्स लिमिटेड भारत की अग्रणी लग्जरी फर्नीचर कंपनियों में से एक है, जो स्टेनली लेवल नेक्स्ट, स्टेनली बुटीक तथा सोफाज एंड मोर जैसे प्रमुख ब्रांडों के माध्यम से प्रीमियम एवं लग्जरी होम फर्नीचर समाधान उपलब्ध कराती है।


यह कंपनी सोफा, रिक्लाइनर, डाइनिंग सेट, किचन कैबिनेट, बेड, वार्डरोब तथा अन्य इंटीरियर उत्पादों का डिजाइन, निर्माण और रिटेल संचालन करती है। बेंगलुरु स्थित इसकी दो आधुनिक विनिर्माण इकाइयाँ लगभग 3 लाख वर्गफुट क्षेत्र में फैली हुई हैं, जहां अल्ट्रा-लग्जरी, लग्जरी और सुपर-प्रीमियम श्रेणी के उत्पाद तैयार किए जाते हैं। वर्तमान में कंपनी के भारत के प्रमुख शहरों में 71 रिटेल स्टोर संचालित हैं, जिनमें कंपनी स्वामित्व वाले तथा फ्रेंचाइज़ी मॉडल दोनों शामिल हैं। डिजाइन नवाचार, उत्कृष्ट शिल्पकला और संभावनाशील बाजारों में निरंतर विस्तार कंपनी की प्रमुख विशेषताएं हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!