उद्योग एवं वाणिज्य विभाग की ओर से टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, लॉजिस्टिक्स एवं एग्रो-फूड सेक्टर के लिए टास्क फोर्स का गठन

Edited By Anil Jangid, Updated: 02 Aug, 2026 04:58 PM

rajasthan task forces for textile handicraft logistics and agro food sectors

जयपुर। राज्य में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, लॉजिस्टिक्स तथा एग्रो, फूड एवं मिल्क प्रोसेसिंग...

जयपुर। राज्य में निवेश एवं औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने तथा विभिन्न विभागों एवं एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उद्योग एवं वाणिज्य विभाग ने टेक्सटाइल, हैंडीक्राफ्ट, लॉजिस्टिक्स तथा एग्रो, फूड एवं मिल्क प्रोसेसिंग सेक्टर के लिए अलग-अलग टास्क फोर्स का गठन किया है।

 

उद्योग एवं वाणिज्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने कहा कि राजस्थान देश के प्रमुख निर्यातक राज्यों में तेजी से अपनी पहचान मजबूत कर रहा है। वर्ष 2025-26 में राज्य से लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात हुआ, जिसमें टेक्सटाइल एवं संबद्ध क्षेत्रों का योगदान करीब 13,700 करोड़ रुपये से अधिक रहा।

 

उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल क्षेत्र राज्य के निर्यात का प्रमुख आधार है, इसलिए इस क्षेत्र में निवेश, उत्पादन और निर्यात बढ़ाने के लिए टास्क फोर्स गठित की गई है। राजस्थान का हैंडीक्राफ्ट दुनिया भर में अपनी अलग पहचान रखता है, ऐसे में इस क्षेत्र के उत्पादों को नए बाजारों तक पहुंचाने और निर्यात बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

 

अग्रवाल ने कहा कि राज्य में औद्योगिक कॉरिडोर, एक्सप्रेस-वे और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ लॉजिस्टिक्स क्षेत्र में तेजी से अवसर बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए लॉजिस्टिक्स सेक्टर में निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देने के लिए टास्क फोर्स बनाई गई है। वहीं कृषि और दुग्ध उत्पादन में अग्रणी होने के बावजूद कृषि उपज के बाद होने वाले नुकसान को कम करने, किसानों को बेहतर मूल्य दिलाने और फूड प्रोसेसिंग को बढ़ावा देने के लिए एग्रो, फूड एवं मिल्क प्रोसेसिंग सेक्टर हेतु टास्क फोर्स का गठन किया गया है।

 

उन्होंने कहा कि इन टास्क फोर्स के माध्यम से निवेश प्रस्तावों के त्वरित क्रियान्वयन, विभागों के बीच बेहतर समन्वय और परियोजनाओं की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी। यह पहल निवेश आकर्षित करने, निर्यात बढ़ाने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!