Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 06 Aug, 2026 01:30 PM

पंचायत और नगरीय निकायों में OBC आरक्षण को लेकर आयोग की रिपोर्ट, CM बोले- समय पर चुनाव कराने की दिशा में तेजी से बढ़ रही सरकार
जयपुर। राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग के अध्यक्ष मदनलाल भाटी एवं सदस्यों ने बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात कर पंचायती एवं नगरीय निकायों में OBC आरक्षण के संबंध में वर्ष 2026 का प्रतिवेदन सौंपा।
इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जमीनी स्तर पर लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि स्थानीय चुनाव समय पर कराने का जो वादा किया गया था, सरकार उसकी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है।
'One State-One Election से बचेगा समय और संसाधन'
मुख्यमंत्री ने कहा कि One State-One Election व्यवस्था से विकास और जनकल्याण के कार्यों को लगातार गति मिलेगी। इससे सरकार और प्रशासन के पैसे, समय एवं संसाधनों की बचत होगी।
उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समयबद्ध चुनाव महत्वपूर्ण हैं।
ये रहे मौजूद
बैठक के दौरान पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, OBC आयोग के सचिव अशोक कुमार जैन सहित आयोग के सदस्य प्रो. राजीव सक्सैना, गोपाल कृष्ण, मोहन मोरवाल और पवन मावंडिया सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।