Edited By LUCKY SHARMA, Updated: 03 Aug, 2026 06:49 PM

मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक की पूजा-अर्चना, राजस्थान की खुशहाली और समृद्धि के लिए की प्रार्थना।
जयपुर |श्रावण मास के पहले सोमवार के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में भगवान शिव का विधिवत अभिषेक कर पूजा-अर्चना की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्नीक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का अभिषेक किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगलमय जीवन की कामना की।
श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना का विशेष महत्व माना जाता है। इसी परंपरा के तहत मुख्यमंत्री ने श्रद्धा एवं आस्था के साथ पूजा-अर्चना कर प्रदेश में शांति, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की।