भाजपा जयपुर देहात उत्तर की नई जिला कार्यकारिणी का चौमू में हुआ भव्य सम्मान समारोह

Edited By Raunak Pareek, Updated: 20 Jul, 2025 04:40 PM

bjp jaipur dehat uttar nayi karyakarini chomu samman samaroh

चौमू में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भाजपा जयपुर देहात उत्तर की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। पूर्व विधायक रामलाल शर्मा ने संगठनात्मक अनुशासन और सेवा भाव की प्रेरणा दी। समारोह में महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं...

भारतीय जनता पार्टी जयपुर देहात उत्तर की नवगठित जिला कार्यकारिणी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का रविवार को चौमू स्थित भाजपा कार्यालय, रावण गेट पर भव्य सम्मान एवं आभार समारोह आयोजित किया गया। इस गरिमामय अवसर पर पूर्व विधायक व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा का नवनियुक्त पदाधिकारियों ने हृदय से आभार जताया और उनके मार्गदर्शन को अपनी प्रेरणा बताया। कार्यक्रम की दीप प्रज्वलन और अतिथियों के स्वागत के साथ भव्य शुरुआत हुई।

भारतीय जनता पार्टी की जयपुर देहात उत्तर जिला कार्यकारिणी में चौमू क्षेत्र के कई समर्पित कार्यकर्ताओं को प्रमुख दायित्व सौंपे गए हैं, जिनमें पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना कुमावत को जिला उपाध्यक्ष, मुकेश चोपड़ा को जिला मंत्री, अरविंद यादव को जिला प्रवक्ता, प्रकाश हाटवाल को कार्यालय सह प्रभारी, नितिन खंडेलवाल को आईटी सेल प्रभारी का दायित्व सौपा गया है। इन सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने वक्तव्यों में पार्टी नेतृत्व एवं रामलाल शर्मा का विशेष आभार व्यक्त किया तथा विश्वास दिलाया कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, पारदर्शिता व संगठनात्मक अनुशासन के साथ करेंगे।

कार्यक्रम में रामलाल शर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि होता है। पद नहीं, सेवा भाव महत्त्वपूर्ण होता है। हमें संगठन को और मजबूत करने के लिए एकजुटता, अनुशासन और कार्यकुशलता के साथ काम करना होगा। नव नियुक्त कार्यकारिणी से हमें नई ऊर्जा और परिणाम की अपेक्षा है। उन्होंने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारी केवल पदाधिकारी नहीं, संगठन के विस्तार और सेवा पथ के वाहक बनें।

चौमू व आस-पास के क्षेत्रों से आए कार्यकर्ताओं ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत किया। पारंपरिक साफा, माला, पुष्पवर्षा और नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक नेताओं का अभिनंदन किया। भाजपा महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी संगठनों की उपस्थिति कार्यक्रम को और अधिक गरिमामय बनाती दिखी।

इस अवसर पर गोविंदगढ़ पंचायत समिति के प्रधान रामस्वरूप यादव, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष आशीष दुसाद, नानूराम सैनी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष बजरंग लाल सोनी, पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष गजानंद कुमावत, नगर मंडल अध्यक्ष बाबूलाल सैनी, गोविंदगढ़ मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सिंह शेखावत, कालाडेरा मंडल अध्यक्ष लालचंद यादव, बांसा मंडल अध्यक्ष शंकरलाल गागोरिया, एडवोकेट सुनील उप्पल सहित भाजपा पार्षद, पंचायत समिति सदस्य व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!