अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी पर जयपुर में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने की शिरकत

Edited By Kuldeep Kundara, Updated: 24 Dec, 2025 01:38 PM

national poets  conference jaipur birth centenary atal bihari vajpayee

भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया

जयपुर । भारत रत्न से सम्मानित, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी वर्ष के अवसर पर जयपुर स्थित बिरला ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उपमुख्यमंत्री  दिया कुमारी ने शिरकत की।

कवि सम्मेलन अटल के विचारों, उनकी कविताओं तथा राष्ट्र के प्रति उनके अविस्मरणीय योगदान को स्मरण करने का भावपूर्ण मंच बना। वक्ताओं और कवियों ने अटल जी के आदर्शों, मूल्यों और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अटल के विचारों से जोड़ने और उनके प्रेरणादायी जीवन से सीख लेने का सशक्त माध्यम हैं। कवि सम्मेलन में अनेक जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, कवि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में साहित्य और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम देखने को मिला।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!