मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा निर्णय

Edited By Shruti Jha, Updated: 19 Jul, 2025 05:04 PM

big decision of chief minister bhajanlal sharma

राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पेयजल और सिंचाई के स्थायी समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है। यमुना जल समझौते के तहत प्राथमिकता से कार्य करते हुए, मुख्यमंत्री ने यमुना बेसिन में बन रहे रेणुकाजी (हिमाचल प्रदेश) और...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का बड़ा निर्णय: शेखावाटी को मिलेगा यमुना का जल, ₹95 करोड़ स्वीकृत

जयपुर, 19 जुलाई 2025 – राजस्थान के शेखावाटी अंचल में पेयजल और सिंचाई के स्थायी समाधान की दिशा में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एक बड़ा कदम उठाया है। यमुना जल समझौते के तहत प्राथमिकता से कार्य करते हुए, मुख्यमंत्री ने यमुना बेसिन में बन रहे रेणुकाजी (हिमाचल प्रदेश) और लखवार (उत्तराखंड) बांधों के निर्माण के लिए राज्य की हिस्सेदारी के तौर पर ₹95 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। इस निर्णय से शेखावाटी क्षेत्र में वर्षों पुराने जल संकट का समाधान संभव हो सकेगा।


बांध निर्माण से मिलेगी जल आपूर्ति को गति

मुख्यमंत्री  शर्मा ने बताया कि जल संसाधनों की महत्ता को देखते हुए प्रदेश में जल परियोजनाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। ₹95 करोड़ की यह स्वीकृति बांधों के निर्माण कार्यों को गति प्रदान करेगी, जिससे तय समय सीमा में राजस्थान में जल आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इन बांधों के पूर्ण होने पर राज्य को वर्ष भर यमुना का पानी उपलब्ध हो सकेगा, जो चूरू, सीकर, झुंझुनूं सहित अन्य क्षेत्रों के लिए वरदान साबित होगा। इससे पेयजल और सिंचाई दोनों की स्थायी सुविधा सुनिश्चित होगी।


 

राजस्थान की कुल हिस्सेदारी ₹215 करोड़

गौरतलब है कि यमुना नदी के जलग्रहण क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तीन प्रमुख बांधों का निर्माण प्रगति पर है, जिनमें लखवार और रेणुकाजी बांध प्रमुख हैं। यमुना रिवर बोर्ड द्वारा इन परियोजनाओं की कुल लागत ₹11,320.46 करोड़ निर्धारित की गई है, जिसमें राजस्थान की हिस्सेदारी ₹215.66 करोड़ है। मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने बोर्ड की मांग को ध्यान में रखते हुए ₹95 करोड़ की राशि स्वीकृत कर परियोजना में राज्य की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की है।


 

परियोजना की निरंतर निगरानी

हथिनीकुंड बैराज से राज्य में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए गठित टास्क फोर्स की तीसरी बैठक 30 जून 2025 को पंचकूला में हुई थी, जिसमें राजस्थान और हरियाणा के अधिकारियों के बीच विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार, राज्य सरकार इस परियोजना के कार्यों की लगातार निगरानी कर रही है।

मुख्यमंत्री  शर्मा के कुशल नेतृत्व में लिया गया यह निर्णय प्रदेश में जल सुरक्षा सुनिश्चित करने में एक मील का पत्थर साबित होगा। वर्तमान सरकार के गठन के तुरंत बाद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री  शर्मा ने शेखावाटी क्षेत्र में यमुना जल लाने के लिए हरियाणा सरकार के साथ एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे, जो इस परियोजना की आधारशिला बना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!