संत हिरदाराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत - देवनानी

Edited By Kailash Singh, Updated: 16 Jul, 2025 05:30 PM

saint hirdaram is a source of inspiration for ideal society  devnani

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत शिरोमणि हिरदाराम आश्रम पहुँचकर वहां संचालित जनसेवा कार्यों का अवलोकन किया। देवनानी ने आश्रम में संत हिरदाराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित...

संत हिरदाराम के आदर्श समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत - देवनानी
   

जयपुर, 16 जुलाई। राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मध्यप्रदेश प्रवास के दौरान मंगलवार को भोपाल के बैरागढ़ स्थित संत शिरोमणि हिरदाराम आश्रम पहुँचकर वहां संचालित जनसेवा कार्यों का अवलोकन किया। देवनानी ने आश्रम में संत हिरदाराम के चित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन किया। देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम ने अपने जीवन को शिक्षा, सेवा और चिकित्सा जैसे पवित्र कार्यों को समर्पित किया। उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत है।

विधान सभा अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि संत हिरदाराम के तप, त्याग और सेवा भावना की प्रेरणा से आश्रम आज भी विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य कर रहा है। आश्रम द्वारा संचालित विद्यालय, अस्पताल, महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास केन्द्र की गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि ऐसे संस्थान समाज के लिए आशा का प्रकाश है।

 देवनानी ने कहा कि आज जब समाज को नैतिक मूल्यों और सेवा भाव की आवश्यकता है. तब संत हिरदाराम का जीवन दर्शन हमें सही दिशा दिखाता है। आश्रम द्वारा निःस्वार्थ भाव से किए जा रहे कार्य समाज में समरसता, करुणा और आत्मनिर्भरता को बल देते हैं। श्री देवनानी ने आश्रम परिवार को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि यह सेवा यज्ञ इसी भाव से निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!